छतरपुर

इस खूबसूरत शहर से शुरु हो रही है देश की पहली ‘वंदे भारत’ ट्रेन, रेल मंत्री का ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो पहुंचे, यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद बड़ा ऐलान किया।
2 min read
News
इस खूबसूरत शहर से शुरु हो रही है देश की पहली 'वंदे भारत' ट्रेन, रेल मंत्री का ऐलान

छतरपुर/ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो पहुंचे, यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद बड़ा ऐलान किया। रेल मंत्री का कहना है कि, देश की पहली वंदे भारत ट्रेन खजुराहो से शुरू की जाएगी।

रेल मंत्री ने खजुराहो स्टेशन पर निरीक्षण के साथ साथ यहां यात्रा के लिए आ रहे यात्रियों से स्टेशन की व्यवस्थाओं जैसे- प्लेटफार्म पर साफ-सफाई के साथ साथ यहां दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसपर यात्रियों ने भी स्टेशन की व्यवस्थाओं पर सेहमति जाहिर की। हालांकि, यात्रियों की मांग थी कि कई महानगरों से सीधा जोड़ने के लिए यदि और ट्रेनें चलाई जाएं तो बेहतर होगा। इसपर रेलमंत्री की ओर से यात्रियों को आश्वासन दिया गया कि, जल्द ही खजुराहो को देश के सभी हिस्सों से जोड़ने के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से कहा कि, सबसे पहले देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत की सौगात भी खजुराहो को ही मिलेगी।


रेलमंत्री के दिशा-निर्देश

महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में बैठक के दौरान उन्होंने ललितपुर सिंगरौली रेलवे परियोजना में हो रहे विलंब के संबंध में सीधी सांसद रीति पाठक से प्राप्त सुझाव पर अधिकारियों से जानकारी ली। समाधान कारक जानकारी नहीं दिए जाने पर रेल मंत्री ने परियोजना को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कार्यशैली में परिवर्तन लाएं, जनप्रतिनिधियों को समाधानकारक उत्तर दें। साइड पर जीएम कैंप लगाकर समयसीमा में कार्य को पूर्ण करें। अन्य लंबित परियोजना का भी परीक्षण करें और आगामी तीन माह में कमियों को दूर करते हुए परियोजना शुरू कराएं।


बैठक में शामिल थे ये अफसर

इस दौरान कलेक्टर छतरपुर संदीप जीआर ने जिले के विकास, नवाचार एवं कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार, प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद व्हीडी शर्मा, सीधी सांसद रीति पाठक, पूर्व राज्य मंत्री ललिता यादव, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, एसपी सचिन शर्मा, एनसीआर व डब्ल्यूसीआर के जीएम सहित छतरपुर जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

खरगोन दंगों पर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देखें वीडियो

Published on:
17 Apr 2022 09:01 am
Also Read
View All
झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रहा सिटी फॉरेस्ट, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

70 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी विश्वविद्यालय को नहीं मिला एक भी भवन, कागजों में तैयार लेकिन धरातल पर अधूरा पड़ा एमसीबीयू का नया कैंपस

छतरपुर में 35 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश: 20 पासबुक, 23 एटीएम और 104 सिम कार्ड के साथ कियोस्क संचालक समेत 3 गिरफ्तार

जिला अस्पताल में बदइंतजामी: चादर नहीं, स्ट्रेचर नहीं; मरीजों के परिजन खुद उठा रहे जिम्मेदारी

Chhatarpur News: दो दिन से लापता सगे भाइयों के शव मिले, मां के प्रेमी पर हत्या का शक