छतरपुर

महबूब से प्यारा मोबाइल, नवविवाहिता ने खाया जहर, बोली- बिन मोबाइल ससुराल नहीं जाऊंगी

नवविवाहिता का कहना है-ससुराल में सबके पास मोबाइल है..पति बोला- नहीं दिलाऊंगा मोबाइल...चाहे कुछ हो जाए...
2 min read
May 08, 2022
mobile.jpg

छतरपुर. बिन मोबाइल मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...जी हां ये जिद है अस्पताल में इलाज करा रही उस नवविवाहिता महिला की जिसे परिजन ने जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसका साफ कहना है कि ससुराल में सबके पास मोबाइल है और जब तक उसे मोबाइल नहीं दिलाया जाता वो ससुराल नहीं जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पति भी जिद करे बैठा है कि कुछ भी हो जाए पत्नी को मोबाइल नहीं दिलाएगा। उसे जाना है तो चली जाए।

बिन मोबाइल..मैं ससुराल नहीं जाऊंगी
मामला छतरपुर के पहारापुरवा गांव का है जहां की रहने वाली 18 वर्षीय नवविवाहिता संजना (बदला हुआ नाम) को जहर खाने के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। संजना की हालत अब खतरे से बाहर है लेकिन उसका साफ कहना है कि वो बिना मोबाइल के ससुराल नहीं जाएगी। उसका कहना है कि उसकी शादी 13 मई 2021 को हुई थी। जब ससुराल पहुंची तो देखा कि सास-ससुर, ननद, पति सभी के पास मोबाइल हैं सिर्फ मेरे पास नहीं है। इसलिए जब तक मुझे मोबाइल नहीं दिलाया जाता मैं ससुराल नहीं जाऊंगी। संजना ने ये भी बताया कि वो मायके से मोबाइल लेकर आई थी लेकिन एक दिन पति ने उस मोबाइल को तोड़ दिया और फिर नया मोबाइल भी नहीं दिलाया। संजना ने पति पर शक करने का आरोप भी लगाया है।


पति बोला- जाना है तो जाए, मैं मोबाइल नहीं दिलाऊंगा
अजीब मुश्किल ये है कि एक तरफ जहां पत्नी संजना (बदला हुआ नाम) बिना मोबाइल के ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं है वहीं दूसरी तरफ पति भी उसे मोबाइल न दिलाने पर अड़ा हुआ है। उसका साफ कहना है कि दिन भर मेरी पत्नी मोबाइल पर बात करती है। मैंने जब उससे पूछा तो उसने मेरे छाती पर चिंगोटी काट ली। इसके बाद मैंने भी उसे लात मार दी। गुस्से में उसने जहर खा लिया। अगर वह बिना मोबाइल के नहीं रह सकती, तो जाने दो उसे, लेकिन मैं उसे मोबाइल नहीं दिलाऊंगा।

Published on:
08 May 2022 07:01 pm
Also Read
View All
पॉलीटैक्निक के बाद नौगांव को मिला इंजीनियरिंग कॉलेज, पर बढ़ने के बजाय घट गए कोर्स; कंप्यूटर साइंस जैसा मुख्य विषय गायब!

छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉक फॉस्फेट प्रोजेक्ट; सैटेलाइट मैपिंग और जीएसआई की मंजूरी के बाद 107 हेक्टेयर रिजर्व खदान की नीलामी पूरी, पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही धरातल पर शुरू हो जाएगा काम

बराना नदी आंदोलन पर प्रशासनिक एक्शन: 17 दिन बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी