7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा से प्रेमिका को भगाने के लिए दोस्तों के साथ कार से गांव पहुंचा था प्रेमी, मच गया हंगामा

गांव की लड़की को भगा ले जा रहा था लड़का, ग्रामीणों ने घेरा तो कार छोड़कर भागा

2 min read
Google source verification
lover_run.jpg

भिंड. हरियाणा से एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार लेकर मध्यप्रदेश में रह रही अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए उसके गांव पहुंचा। तीनों मिलकर कार में बैठाकर प्रेमिका को लेकर भागने ही वाले थे लेकिन तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लगी जिसके बाद गांव में हंगामा मच गया। ग्रामीणों के जमा होते प्रेमी व उसके दोस्त प्रेमिका व कार को छोड़कर बीहड़ों में फरार हो गए। घटना भिंड जिले के खड़ेरी गांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।

प्रेमिका को भगाने आया था प्रेमी, मच गया हंगामा
भिंड जिले के खड़ेरी गांव में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमी को घर से भगाने वाला था। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो युवक प्रेमिका व कार को छोड़कर अपने दोस्तों के साथ भाग निकला। जानकारी के मुताबिक खड़ेरी गांव का एक परिवार में हरियाणा में रहता है। इसी परिवार की नाबालिग किशोरी अंशिका (बदला हुआ नाम) का वहां एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। जब अंशिका की प्रेम कहानी का उसके माता-पिता को पता चला तो उन्होंने अंशिका को हरियाणा से अपने गांव खड़ेरी भेज दिया।

यह भी पढ़ें- गुमसुम रहती थी बेटी, मां ने चेक किया मोबाइल तो उड़ गए होश

करीब दो महीने पहले गांव में रह रही अंशिका को परिजन का मोबाइल मिल गया और वो फिर से अपने प्रेमी से फोन पर बात करने लगी। दोनों ने घर से भागने का प्लान बनाया और इसी प्लान के तहत प्रेमी युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार से हरियाणा से खड़ेरी गांव पहुंचा। जहां से प्रेमी-प्रेमिका भागने ही वाले थे लेकिन गांववालों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो प्रेमी युवक और उसके दोस्त प्रेमिका व कार को छोड़कर जान बचाकर गांव से भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस गांव पहुंची और कार को जब्त कर मामले की जांच शुरु की।

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड IAS पर बहू ने लगाए गंभीर आरोप, बोली-ससुर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं