7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुमसुम रहती थी बेटी, मां ने चेक किया मोबाइल तो उड़ गए होश

एक ही नंबर से कई बार आए कॉल को देखकर मां को हुआ शक...बेटी से पूछा तो सच जानकर रह गई हैरान

2 min read
Google source verification
daughter_mobile.jpg

भोपाल. 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का एक दिन जब मां ने मोबाइल चेक किया तो मां के होश उड़ गए। बेटी के मोबाइल नंबर पर एक ही नंबर से कई बार फोन व मैसेजस आए थे। मां ने बेटी का विश्वास में लिया और जब बार बार एक ही नंबर से आने वाले फोन कॉल्स के बारे में पूछा तो बेटी ने जो सच बताया वो जानकर मां के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मां ने बेटी को समझाया और फिर अपने साथ पुलिस थाने लेकर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

बेटी का मोबाइल चेक किया तो उड़ गए होश
भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा अंकिता (बदला हुआ नाम) बीते कुछ दिनों से गुमसुम रहती थी। बेटी को ऐसे उदास देख एक दिन मां को शक हुआ और जब उसने बेटी अंकिता के मोबाइल को चेक किया तो उससे होश उड़ गए। एक ही नंबर से आए बार-बार कॉल्स के बारे में जब मां ने बेटी अंकिता से पूछा तो बेटी के साथ हुई रेप की घटना के बारे में मां को पता चला। जिसके बाद मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो कुछ साल पहले बैरसिया इलाके में रहती थीं। जहां पड़ोस में ही नीरज नाम का युवक रहता था जो फोटोग्राफी करता है। पड़ोस में रहने के कारण बेटी की उससे जान पहचान हो गई थी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कोरोना के दौरान महिला बेटियों के साथ बैरसिया का घर छोड़कर करोंद इलाके में रहने आ गई।

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड IAS पर बहू ने लगाए गंभीर आरोप, बोली-ससुर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं

मां ने बताया कि घर बदलने के बाद भी नीरज लगातार बेटी अंकिता के संपर्क में रहा और उससे फोन पर बातें करता रहा। बेटी अंकिता का फोन चेक करने पर उन्हें पता चला कि 22 फरवरी के दिन नीरज उनके घर आया था और शादी का वादा कर बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद से नीरज लगातार फोन कर अंकिता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है और धमकी देता है कि अगर उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो बदनाम कर देगा। मां के साथ थाने पहुंची छात्रा ने आरोपी नीरज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- भाई ने बीवी के साथ की ऐसी हरकत कि पति ने शर्म से दे दी जान, जानिए पूरा मामला