छतरपुर

कुलपति से मिलने के लिए अब लेनी होगी अनुमति

छतरपुर. महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कुलपति कार्यालय में आगंतुकों के प्रवेश को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। यह निर्देश विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, छात्रों और अन्य आगंतुकों के लिए लागू किया गया है, ताकि कुलपति कार्यालय में मिलने-जुलने की प्रक्रिया को व्यवस्थित, अनुशासित और पारदर्शी बनाया जा सके।

less than 1 minute read
Apr 07, 2025
फाइल फोटो

विवि प्रबंधन ने जारी की एसओपी

छतरपुर. महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कुलपति कार्यालय में आगंतुकों के प्रवेश को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। यह निर्देश विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, छात्रों और अन्य आगंतुकों के लिए लागू किया गया है, ताकि कुलपति कार्यालय में मिलने-जुलने की प्रक्रिया को व्यवस्थित, अनुशासित और पारदर्शी बनाया जा सके।

आगंतुकों को कुलपति से मिलने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। भेंट का अनुरोध ईमेल, आधिकारिक पत्र या विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

प्रत्येक अनुरोध में उद्देश्य, दिनांक और समय का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है। केवल आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। छात्र या कर्मचारी समूहों को व्यक्तिगत रूप से भेंट की अनुमति नहीं होगी, वे केवल अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से ही मिल सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भी अब कुलपति से मिलने के लिए पूर्व स्वीकृति के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे।

Published on:
07 Apr 2025 09:48 pm
Also Read
View All
पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

8 साल बाद फिर 47 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का पारा: अब फिर अंगारों सी तपिश से लोग बेहाल, इस साल पहली बार लू का रेड अलर्ट