छतरपुर

जातिगत जनगणना को लेकर ये क्या बोल गए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, ‘जातिगत के बजाय इन दो वर्गों की जनगणना हो’

MP News : पंडित दीरेंद्र शास्त्री ने जातिगत जनगणना को देश को बांटने वाला विषय बताया। उसकी आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि, देश में अमीरी और गरीबी की जनगणना होनी चाहिए।
less than 1 minute read
MP News

MP News : अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री जातिगत जनगणना को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। पंडित दीरेंद्र शास्त्री ने जातिगत जनगणना को देश को बांटने वाला विषय बताया। साथ ही उसकी कड़ी आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि देश में जातियों की बजाय अमीरी और गरीबी पर जनगणना होनी चाहिए। इससे पता चलेगा कि देश में कितने अमीर हैं और कितने गरीब।

बता दें कि, बाबा बागेश्वर ने जाति जनगणना पर उठ रही मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि ये देश को बांटने वाली बात है। उन्होंने जाति जनगणना की जगह अमीर और गरीब की जनगणना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि, इस तरह की जनगणना करने से पता चलेगा कि देश में कितने अमीर और कितने गरीब हैं, ताकि गरीबों के लिए योजनाएं बनाई जा सकें। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी जाति खत्म करने की बात नहीं की।

योजना बनाकर दिया जा सकेगा गरीबों को लाभ- शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि, 'देश में जाति जनगणना देश को बांटने का मामला है। हम कभी जाति जनगणना की बात नहीं करते। जाति जनगणना की जगह अमीर और गरीब की जनगणना होनी चाहिए। क्योंकि उससे पता चलेगा कि देश में कितने अमीर और कितने गरीब हैं। उस आधार पर योजना बनाकर गरीबों के लिए काम किया जाना चाहिए।

Updated on:
04 Mar 2025 11:57 am
Published on:
04 Mar 2025 11:57 am
Also Read
View All
14.70 करोड़ की सांसद निधि में से खर्च हुए मात्र 29.3 प्रतिशत, 241 स्वीकृत कार्यों में से केवल 6 पूरे, 10.39 करोड़ बेकार पड़े

2026 की जनगणना रिपोर्ट ने उड़ाए होश; करोड़ों खर्च के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण! कागजों पर 2019 में ही शौच मुक्त हुआ छतरपुर, पर हकीकत अगल

तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?

छतरपुर में यातायात पुलिस की मुहिम लाई रंग: 6 महीनों में सड़क हादसों और मौतों में आई 30% की बड़ी कमी, सुधारे गए ब्लैक स्पॉट्स

फंदे पर लटकी मिली छतरपुर की लेडी कलाकार, आखिरी बार साथी से 38 मिनट की वीडियो कॉल