चित्तौड़गढ़

Chittorgarh: बाइक के एयर क्लीनर में छिपी थी नशे की खेप! एमपी से जोधपुर तक फैला नेटवर्क, 2 तस्कर दबोचे

ANTF Rajasthan Action: राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कस दिया है। बावजूद इसके तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए नित नए पैंतरे इस्तेमाल कर रहे हैं।
2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ

ANTF Rajasthan Action: राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कस दिया है। बावजूद इसके तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए नित नए पैंतरे इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन टास्क फोर्स की सजगता से तस्करों के हौसले पस्त हैं। ऐसे ही एक मामले में चित्तौड़गढ़ के शंभूपुरा इलाके में टास्क फोर्स ने बाइक के एयर क्लीनर में छिपाकर ले जाई जा रही 2.7 किलोग्राम अफीम बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अफीम की खेप मध्यप्रदेश से लाकर जोधपुर ले जा रहे थे। एएनटीएफ अब जोधपुर में तस्करों के नेटवर्क की तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शंभूपुरा थाना क्षेत्र के अरनोदा-गिलूण्ड रोड पर घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल रोकी। जांच में सामने आया कि आरोपी एयर क्लीनर में छिपाकर करीब 2.70 किलोग्राम अवैध अफीम ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर अफीम बरामद करते हुए उनकी बाइक जब्त कर ली है।

खेतों में भागने लगे तस्कर, पीछा कर दबोचा

एएनटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र से दो व्यक्ति बाइक पर अफीम लेकर जोधपुर की ओर जा रहे हैं। इस पर टीम ने अरनोदा-गिलूण्ड रोड पर सादा वर्दी में नाकाबंदी की। जब बाइक सवार वहां पहुंचे तो पुलिस का इशारा देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। तस्कर बाइक को सड़क पर ही छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को दबोच लिया।

इसके बाद स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम को मोटरसाइकिल के एयर क्लीनर के भीतर छिपा रखा है। पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो वहां से 2.70 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने नीमच राजपुरिया निवासी गौतम दास वैष्णव व बंशीलाल नायक को गिरफ्तार किया गया। एएनटीएफ अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप जोधपुर में किसे सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Updated on:
07 Apr 2026 10:38 am
Published on:
07 Apr 2026 10:38 am
Also Read
View All
पत्रिका पड़ताल: चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ डेयरी में बड़ा खुलासा, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दी प्लांट की सुरक्षा

Rajasthan: सांवलिया सेठ मंदिर में गिनती का काम पूरा, 31 करोड़ से अधिक का आया चढ़ावा, करीब एक कुंतल चढ़ी चांदी

चित्तौड़गढ़: 74 की उम्र, हर बार जमानत जब्त…फिर भी चुनावी मैदान में क्यों डटे हैं जोगेंद्र सिंह होड़ा?

Success Story : तीरंदाजी में भूमिका चौधरी ने जीता स्वर्ण व रजत, चित्तौड़गढ़ में जश्न का माहौल, खुशी से झूमे पिता

चित्तौडगढ़: होटल में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग माता-पिता के इकलौते बेटे की हत्या; रोती-बिलखती पत्नी बोली- लौटा दो मेरा सुहाग