चित्तौड़गढ़

Chittorgarh: भाजपा विधायक जमीन विवाद में घिरे… पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Kapasan MLA Controversy: चित्तौड़गढ़ जिले में एक शख्स ने भाजपा के कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, उनके पीए मुकेश पायक और भीमगढ़ प्रशासक गणेशलाल पुर्वीया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पत्रिका फाइल फोटो
कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पत्रिका फाइल फोटो

Kapasan MLA Controversy: चित्तौड़गढ़ जिले में एक शख्स ने भाजपा के कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, उनके पीए मुकेश पायक और भीमगढ़ प्रशासक गणेशलाल पुर्वीया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भीमगढ़ निवासी डूंगरसिंह उर्फ बाबुलाल जैन ने विधायक और उनके सहयोगियों पर अपनी और अपने भाइयों किशन सिंह व रतन सिंह की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज से जानमाल की सुरक्षा मांगी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस महानिरीक्षक को दो पृष्ठ का परिवाद दिया है। इसमें आरोप है कि भीमगढ़, तहसील राशमी स्थित उनकी स्वामित्व वाली जमीन पर भाजपा विधायक और उनके सहयोगी राजनीतिक प्रभाव से कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि विधायक जमीन हड़पने के लिए परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराकर पुलिस के माध्यम से दबाव बनवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक की प्रताड़ना के चलते उन्हें मूल गांव छोड़कर भीलवाड़ा में रहना पड़ रहा है।

पुलिस अधीक्षक से भी कर चुके शिकायत

शिकायतकर्ता डूंगरसिंह ने बताया कि वे पहले चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत कर चुके हैं। शिकायत में उन्होंने राशमी थाने के पुलिस अधिकारियों पर भी विधायक के दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। शिकायत देने के बाद भी अब तक परिवाद पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित और उसके परिवार को जानमाल का खतरा हर समय बना हुआ है।
विधायक की प्रताड़ना के चलते उन्हें मूल गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। मूल गांव छोड़ने के बाद भी विधायक की ओर से अजनान लोग ध​मकियां दे रहे हैं। ​जिससे उसका पूरा परिवार भय के माहौल में जीवन जीने को विवश है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

विधायक ने किया खंडन

आरोप बेबुनियाद है। मुझे न तो किसी जमीन की आवश्यकता है और न ही किसी पर दबाव बनाना मेरा स्वभाव है। जिन्होंने मुझ पर आरोप लगाया वे और उनके परिवार पर ही लोगों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। उनकी नीयत ठीक नहीं है। इस तरह का आरोप लगाकर मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास है। पुलिस की जांच में मैं हर तरह से सहयोग करने को तैयार हूं। पुलिस की जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

-अर्जुन लाल जीनगर, विधायक कपासन

Updated on:
04 May 2026 09:33 am
Published on:
04 May 2026 09:33 am
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी