3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heatwave Alert: राजस्थान के इस जिले में 15 जून तक बरसेगी ‘आग’, रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है पारा

Rajasthan Weather News: मेवाड़ की धरा पर ज्येष्ठ मास की शुरुआत के साथ ही सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। 2 मई से ज्येष्ठ माह का आगाज हो गया है, जो आगामी 15 जून तक चलेगा।

2 min read
Google source verification
Heatwave Alert

चित्तौड़गढ़ में गर्मी। पत्रिका फाइल फोटो

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ की धरा पर ज्येष्ठ मास की शुरुआत के साथ ही सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। शनिवार, 2 मई से ज्येष्ठ माह का आगाज हो गया है, जो आगामी 15 जून तक चलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार 'अधिक मास' के संयोग से भीषण गर्मी का यह दौर न केवल अधिक कष्टकारी होगा, बल्कि सामान्य से लंबा भी खिंचेगा। भीषण गर्मी का अहसास मौसम विभाग की इस चेतावनी से भी लगाया जा सकता है कि चित्तौड़गढ़ सहित समूचे जिले में इस बार अधिकतम पारा 47 डिग्री से अधिक हो सकता है।

आसमान से बरसेगी आग, शुष्क हवाएं बेहाल करेंगी

चित्तौड़गढ़ की जलवायु ज्येष्ठ के महीने में अत्यधिक शुष्क हो जाती है। पूर्वानुमान है कि इस वर्ष अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक के रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बीच-बीच में हवा की रफ्तार बढ़ेगी, लेकिन उमस और तपिश के कारण आमजन 'पसीना-पसीना' होने को मजबूर होंगे। न्यूनतम तापमान भी 30-31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना से अब रातें भी सुकून नहीं देगी।

दोपहर 12 से 4 बजे तक 'कर्फ्यू' जैसे हालात

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लू' (गर्म हवाओं) के थपेड़े अपने चरम पर होंगे। इस दौरान घर से बाहर निकलना झुलसाने वाला अनुभव हो सकता है। 2026 के इस सीजन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की संभावना नगण्य होने से वातावरण की शुष्कता त्वचा संबंधी रोगों और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा सकती है।

अधिक मासः लंबा थकाएगा गर्मी का सीजन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ मास में 17 मई से 15 जून तक 'अधिक मास' का प्रभाव रहेगा। इसका सीधा असर मौसम चक्र पर पड़ रहा है। अमूमन जून के मध्य तक प्री-मानसून की गतिविधियां राहत देती हैं, लेकिन इस बार अधिक मास की वजह से भयंकर तपन का यह दौर 15 जून के बाद तक भी खिंच सकता है। मार्च की शुरुआत में ही पारा 35 डिग्री पार कर गया था, जो इस भीषण सत्र का पूर्वाभ्यास था।

पिछले वर्ष और वर्तमान की तुलनाः एक नजर में

विवरणवर्ष 2025 (पिछला वर्ष)वर्ष 2026 (अनुमानित)
ज्येष्ठ अवधि13 मई से 11 जून2 मई से 15 जून
अधिकतम तापमान42-44 डिग्री46-48 डिग्री
विशेष स्थितिनौतपा का प्रभाव रहाअधिक मास से लंबी गर्मी
रातों का हालसामान्य गर्मन्यूनतम पारा 31 डिग्री तक

शाम को तेज हवा के साथ बारिश

जैसा की मौसम विभाग के अनुसार एक विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। शनिवार शाम अचानक से तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। 4.15 बजे तेज मेघगर्जन के साथ बिजली चमकी और 4.23 बजे बादल बरस पड़े। आंधी-तूफान के साथ वाली बारिश कुछ देर में थम गई। आंधी-तूफान के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ गिर गया तो कुछ और के टूटने की सूचना है। 4.28 बजे हल्की धूप निकली तो थोड़ी देर में फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम की संभावना है, जिसमें आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग