चित्तौड़गढ़

राजस्थान के युवक की कनाडा में मौत, 10 दिन बाद भी घर नहीं पहुंची पार्थिव देह, परिवार की राष्ट्रपति से गुहार

Indian Youth Dies in Canada: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू निवासी 32 वर्षीय भारतीय युवा राघव सोनी उर्फ राघवेंद्र की 11 अप्रेल को कनाडा में टोरंटो के ब्रमटोने शहर में मौत हो गई। शहर की हर्ट लेक झील में नाव दुर्घटना होने से राघव सोनी भी डूब गया। मृत्यु के 10 दिन बाद भी दिवंगत देह को अभी तक भारत नहीं भेजा गया है।

2 min read
दिवंगत राघव सोनी उर्फ राघवेंद्र, पत्रिका फोटो

Indian Youth Dies in Canada: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू निवासी 32 वर्षीय भारतीय युवा राघव सोनी उर्फ राघवेंद्र की 11 अप्रेल को कनाडा में टोरंटो के ब्रमटोने शहर में मौत हो गई। शहर की हर्ट लेक झील में नाव दुर्घटना होने से राघव सोनी भी डूब गया। मृत्यु के 10 दिन बाद भी दिवंगत देह को अभी तक भारत नहीं भेजा गया है।

बेगू निवासी भारतीय नागरिक राघव सोनी की दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए शीघ्र भारत लाने की मांग को लेकर विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक बूंदी के चर्मेश शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: शादी के 2 दिन बाद ही दूल्हे की मौत, 3 बहनों का इकलौता भाई था; दुल्हन की चीखें सुनकर हर कोई रो पड़ा

विदेश मंत्रालय में भी दर्ज शिकायत

इस मामले में कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा की ओर से नई दिल्ली विदेश मंत्रालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर व विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के नाम भी अधिकृत शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन अब तक इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

एक-एक पल काटना मुश्किल

मृत्यु के 10 दिन बाद भी दिवंगत देह को अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं भेजने से पीड़ित परिवार के लिए एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है। परिजन राघव की पार्थिव देह मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हे उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही है। राघवेंद्र की बहन की सहेली के पति जाफर ने दस्तावेज जुटाकर चर्मेश से मदद मांगी। इसके बाद शर्मा ने इस विषय में राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर करने के साथ विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई।

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम दायर याचिका में चर्मेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार किसी भी देश में मृत्यु होने पर सम्मानजनक अंतिम संस्कार प्रत्येक दिवंगत देह का प्राकृतिक, वैधानिक और ईश्वरीय अधिकार है।
इसलिए राघव सोनी की दिवंगत देह को मृत्यु के 10 दिन बाद भी कनाडा से भारत नहीं भेजना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। इस विषय में भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार और प्रशासन से कूटनीतिक समन्वय कर दिवंगत राघव की देह को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार के पास भारत भेजने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Jaipur: संदिग्धों की मौजूदगी से पुलिस ‘बेखबर’, लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ की मौजूदगी से खुली खुफिया नाकामी
Also Read
View All