गाज़ियाबाद

बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगाई आग, सिधमुख में जल गया मकान, लाखों का नुकसान

रोडवेज बस स्टैंड पर अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति रविवार रात करीब ढाई बजे रतनगढ़-चूरू मार्ग पर चलने वाली एक रोडवेज बस में आग लगा गया।
less than 1 minute read
Feature image
sidhmukh

रोडवेज बस स्टैंड पर अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति रविवार रात करीब ढाई बजे रतनगढ़-चूरू मार्ग पर चलने वाली एक रोडवेज बस में आग लगा गया। रात्रि ठहराव के लिए स्टैंड पर खड़ी बस में आग लगने से पीछे की साइड की आठ सीटें जलकर राख हो गई।

पुलिस के मुताबिक भरतपुर निवासी बस के परिचालक भूपेंद्र सिंह बस के ऊपर सो रहा था। इस दौरान दूसरी बस पर सो रहे बुकिंग क्लर्क हमीर सिंह ने उसे आवाज देकर उठाया।बस में आग लगी देखकर परिचालक ने शोर मचाया। शोर सुनकर एकत्रित हुए आस-पास के लोगों ने आग बुझाई। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। मगर लोगों ने किसी सवारी की ओर से सिगरेट पीकर सीट पर ही रख देने से आग लगने की संभावना जताई। थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया।

शॉर्ट सर्किट से जला घरेलू सामान

सिधमुख. गांव राजपुरिया में सोमवार को एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आगजनी से काफी नुकसान हो गया। नगदी एवं जेवरात जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार नाई सिधमुख में अपनी दुकान पर आया हुआ था। घर के बाकी लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। दिन में करीब 11 बजे शॉर्र्ट सर्किट से आग लग गई।

कमरे से तेज लपटों एंव धआं देखकर गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस थाने में आगजनी की सूचना दी। मौके पर थानाधिकारी रामेश्वरलाल पहुंचे। रमेश कुमार ने बताया कि घर के कमरे में रखा फ्रिज, बेड, अनाज, करीब 20 हजार की नगदी, कुछ सोने एवं चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Published on:
26 Jun 2017 10:56 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी