कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 106 रनों से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। इस मुकाबले में केकेआर के 25 करोड़ी गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क का आखिरकार तीसरे मैच में विकेट का खाता भी खुल गया है। इससे पहले आईपीएल 2024 का ये सबसे महंगा खिलाड़ी विकेटों के लिए तरस रहा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 273 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन डीसी की पूरी टीम महज 166 रनों पर सिमट गई और केकेआर इस सीजन में जीत की हैट्रिक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, इस मुकाबले में केकेआर के 25 करोड़ी गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आखिरकार तीसरे मैच में विकेट का खाता भी खुल गया है। इससे पहले आईपीएल 2024 का ये सबसे महंगा खिलाड़ी केकेआर के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
बता दें कि केकेआर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2024 के पहले मैच में ही मिचेल स्टार्क ने बिना कोई विकेट लिए 53 रन लुटा दिए। इसके बाद दूसरे मैच में भी वह विकेट के लिए तरस गए। स्टार्क ने पहले दो मैच में बिना कोई विकेट लिए 100 रन लुटा दिए।
तीसरे मैच में खुला विकेटों का खाता
केकेआर के लिए पहले दो मैच में सिरदर्द साबित हो रहे मिचेल स्टार्क के विकेटों का खाता आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीसरे मैच में खुल गया है। दिल्ली के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने 3 ओवर में 8.30 की इकॉनमी से 25 रन देकर 2 विकेट झटके हैं और ये दोनों ही विकेट ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों के हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 का पहला विकेट मिचेल मार्श का तो दूसरा विकेट डेविड वॉर्नर लिया है।
यह भी पढ़ें :कौन हैं 18 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी? जिसने IPL की डेब्यू पारी में रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर
मिचेल स्टार्क के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक कुल 30 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7.6 के इकॉनमी से 818 रन देकर 36 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/15 है। वहीं, बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो इन मैचों की 14 पारियों में उन्होंने 14.71 के औसत से 103 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली को धुनकर सुनील नरेन ने IPL में रचा इतिहास, मैच में टूटे ये 10 बड़े रिकॉर्ड