Ind U19 vs Zim U19: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है। इसके साथ ही भारत ने महज 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना डाले हैं।
Vaibhav Suryavanshi fifty vs Zim: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 108 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए हैं। इसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान है, जिन्होंने महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह 30 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को एक बार फिर वैभव सूयवंशी और आरोन जॉर्ज ने 44 रन की साझेदारी कर ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई। आरोन 4.1 ओवर में पनाशे मजई का शिकार हुए। उन्होंने 16 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद वैभव ने आयुष म्हात्रे के साथ तेज खेलना जारी रखा और महज 24 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से अपन अर्धशतक पूरा किया।
10.3 ओवर में भारत का स्कोर 100 पर ही पहुंचा था कि कप्तान म्हात्रे 19 गेंदों पर 21 रन बनाकर टेटेंडा का शिकार हो गए। इसके बाद उसी ओवर में टेटेंडा ने वैभव को भी आउट कर भारत को तीसरा बड़ा झटका दिया।
नथानिएल हलाबंगाना (विकेटकीपर), ताकुद्ज़वा मकोनी, कियान ब्लिग्नौट, वेबस्टर मधिधी, ध्रुव पटेल, लेरॉय चिवौला, सिम्बाराशे मुडज़ेनगेरेरे (कप्तान), ब्रैंडन सेन्जेरे, माइकल ब्लिग्नौट, तातेंदा चिमुगोरो और पनाशे मजाई।
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और उधव मोहन।