3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे मैच में भी विकेट के लिए तरसे अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन भी फ्लॉप, CSK के लिए इन बल्लेबाजों ने किया कमाल

Sanju Samson in IPL 2026: सीएसके की जर्सी में अब तक संजू सैमसन का बल्ला खमोश रहा है। वह 2 मैचों में सिर्फ 13 रन बना पाए हैं।

2 min read
Google source verification
Ayush Mhatre and Arshdeep Singh

आयुष म्हात्रे और अर्शदीप सिंह (फोटो- IANS)

IPL 2026, CSK vs PBKS Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इस दौरान आयुष म्हात्रे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, तो पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

CSK की शुरुआत फिर खराब

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। संजू सैमसन (Sanju Samson) लगातार दूसरे मुकाबले में फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दूसरी ओर आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक जड़ा और वह एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। यही नहीं, आयुष म्हात्रे ने आईपीएल में 19 साल की उम्र से पहले तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली। इससे पहले आयुष म्हात्रे ने ही बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 में 94 रन की पारी खेली थी। इस रिकॉर्ड में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी।

म्हात्रे के आउट होने के बाद कार्तिक शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे और सरफराज खान ने पारी को संभाला। सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। आखिर में शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने टीम को 200 के पार पहुंचाया। दुबे 28 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था।

दूसरे मैच में असर नहीं डाल पाए अर्शदीप

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह लगातार दूसरे मैच में विकेट हासिल नहीं कर सके। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। दूसरी ओर विजयकुमार वैशाक एक बार फिर सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। मार्को यानसेन की फिर कुटाई हुई और उन्होंने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 1 ओवर में 17 रन दिए।