क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20: भारतीय टीम में इस ऑलराउंडर की हो सकती है वापसी, ये है संभावित प्लेइंग-11

India vs England: राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम तीन स्पिनर्स वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के साथ मैदान पर उतर सकती है।

2 min read
Jan 27, 2025

IND vs END 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 28 जनवरी को खेला जाएगा। भारत ने कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट और दूसरे मैच में चेन्नई को 2 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर ली है। ऐसे में तीसरा मुकाबला इंग्लैंड के लिए बेहद अहम हो जाता हैं, क्योंकि अगर सीरीज में उसे बने रहना है तो हरहाल में मेहमान टीम को जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, भारतीय टीम राजकोट में बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर मेहमान टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। इसके लिए भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

ओपनिंग में बदलाव की संभावना नहीं

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो भले ही संजू सैमसन (26 रन और 5 रन) का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टी-20 मैचों में प्रदर्शन काबिले तारीफ नहीं रहा हो लेकिन उन्हें ड्रॉप किए जाने की संभावना नहीं है। चोट से उबरकर मैदान पर वापसी करने वाले ओपनर अभिषेक शर्मा ने सीरीज में अब तक शानदार खेल दिखाया है। उन्हें पहले टी-20 में 79 रन बनाए जबकि दूसरे मुकाबले में 12 रन ही बना सके, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में इसकी भरपाई करते हुए खतरनाक दिख रहे जैमी स्मिथ को पवेलियन भेजकर लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर कप्तान सूर्य कुमार यादव हैं। तिलक वर्मा पिछले दोनों मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद रहे।

शिवम दुबे को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय प्लेइंग-11 में जगह बनाने वाले ध्रुव जुरेल के स्थान पर राजकोट में शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। भारतीय टीम में उन्हें शामिल किए जाने से बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी मजबूत होगी, क्योंकि वह बतौर ऑलराउंडर मैदान पर उतर सकते हैं। हार्दिक पंड्या भी बतौर ऑलराउंडर भारतीय टीम का हिस्सा होंगे, जोकि तेज गेंदबाजी में अर्शदीप का बखूबी साथ देते हुए नजर आएंगे। वहीं, राजकोट में बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर भारतीय टीम तीन स्पिनर्स वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के साथ मैदान पर उतर सकती है। भारतीय स्पीड स्टार को मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भी बाहर बैठना पड़ सकता है।

राजकोट टी-20 मैच के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर-बल्लेबाज), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

Also Read
View All
T20 World Cup 2026: फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी के चलते फुटवर्क की उलझन में फंसे संजू सैमसन, समझें कहां हो रही उनसे गलती

T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने मारा टी20 विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, हार्दिक पंड्या ने अगली गेंद पर तोड़ा रिकॉर्ड, देखें Video

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार ने बताया कब होगी उनकी वापसी

‘पाकिस्तान मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा, बहुत नखरे कर रहा था,’ भारत-पाक मैच से पहले शाहनवाज हुसैन की खरी-खरी

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन आया सामने

अगली खबर