24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीसीबी चीफ का बड़ा बयान, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खिलाड़ी का करियर जोखिम में नहीं डाल सकते

पीसीबी अध्यक्ष ने यह माना कि वे व्यक्तिगत तौर पर सैम अयूब की रिकवरी प्रक्रिया की देख रेख कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी उपलब्धता पर आखिरी निर्णय उनकी रिकवरी पर करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 4 Jul 2025, 6:21 PM IST

PCB

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड। (फोटो सोर्स: IANS)

Saim Ayub injury Update: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हुए 22 वर्षीय सैम अयूब के आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर असमंजस बरकरार है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खुलासा किया है कि 22 वर्षीय पाकिस्तानी ओपनर के प्रति सतर्क रुख अपना रहा है। उनके लंबे करियर को ध्यान में रखते हुए रिकवरी प्रकिया पर नजर रखी जा रही है। भले ही इस क्रिकेटर को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़े।

पीसीबी अध्यक्ष ने यह माना कि वे व्यक्तिगत तौर पर रिकवरी प्रक्रिया की देख रेख कर रहे हैं। अगले एक या दो दिन में अयूब के टखने पर लगा प्लास्टर हटा दिया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी उपलब्धता पर आखिरी निर्णय उनकी रिकवरी पर करेगा। मैं चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर उसके भविष्य को जोखिम में नहीं डालना चाहता। सैम हमारे लिए मूल्यवान हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- अच्छी शुरुआत के बाद खुद पर ले लेता हूं दबाव, रेड बॉल मैच पर इस क्रिकेटर ने कबूली यह बात

पाकिस्तान के सैम अयूब को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। क्रिकेटर को उपचार और विश्लेषण के लिए इंग्लैंड भी ले जाया गया, जहां उसकी चोट का स्कैन किया गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू होगा। आईसीसी के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमों का ऐलान कर दिया गया है। भारत इस टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा।