24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी शुरुआत के बाद खुद पर ले लेता हूं दबाव, रेड बॉल मैच पर इस क्रिकेटर ने कबूली यह बात

शुभमन गिल ने कहा, "आप चाहे किसी भी स्तर पर खेलें, रन बनाना और फॉर्म में आना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप उस जोन में लंबे समय तक रहना चाहते हो। मैं भी वही कोशिश कर रहा था।''
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 26 Jan 2025, 3:00 PM IST

युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है। (photo - IANS)

शुभमन गिल ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी मैच के दौरान दूसरी पारी में एक बेहतरीन शतक लगाया। हालांकि उनकी यह शतकीय पारी बेकार गई और उनकी टीम पंजाब को पारी और 207 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मैच के बारे में शुभमन गिल ने कहा, "रेड बॉल मैच में कई बार अच्छी शुरूआत करने के बाद मैं खुद पर दबाव ले लेता हूं। मुझे लगता है कि अगर मैं सेट हो गया हूं तो बड़े रन आने ही चाहिए। इससे कई बार मेरा ध्यान भंग होता है।"

शनिवार को शुभमन गिल की ओर से खेली गई पारी दो भागों में बंटी नजर आई। पहले वह कर्नाटक की बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी के सामने सजग नजर आए। पहली पारी में इसी पिच पर इसी गेंदबाजी के सामने पंजाब सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी, इसलिए यह सजगता जरूरी भी थी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद तिलक वर्मा ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा – अंतिम ओवरों में काफी…

पहली पारी में शुभमन गिल ड्राइव करते हुए आउट हुए थे। दूसरी पारी में वह ध्यान रख रहे थे कि उनके बल्ले और पैड में कम से कम गैप बने। हालांकि यह पूरी तरह से गिल की पारी नहीं थी।

शुभमन गिल इस बारे में कहते हैं, "पहली पारी के दौरान विकेट काफी नम था। यह उसी विकेट की तरह था, जिस तरह की पिच पर हम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। इस पिच पर घास भी थोड़ा अधिक था। हालांकि दूसरी पारी में शॉट खेलना थोड़ा आसान हो गया था। पहली पारी में गेंद रूक कर आ रही थी और सीम भी अधिक हो रही थी। दूसरी पारी में गेंद सीम जरूर हो रही थी, लेकिन शॉट खेलना थोड़ा आसान हुआ था, क्योंकि गेंद अच्छी गति से बल्ले पर आ रही थी।"

"जिस तरह से मैं खेला, यह मेरे लिए एक संतोष देने वाली पारी थी। पहली 130 गेंदों पर मैंने 40 के करीब रन बनाए थे। वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें विकेट से मदद भी मिल रही थी। इसे देखते हुए यह एक संतुष्ट करने वाली पारी थी।"

शुभमन गिल ने आगे कहा, "आप चाहे किसी भी स्तर पर खेलें, रन बनाना और फॉर्म में आना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप उस जोन में लंबे समय तक रहना चाहते हो। मैं भी वही कोशिश कर रहा था। लंच के बाद मैं अपने शॉट्स खेलना चाहता था और विकेट भी एक तरफ से थोड़ा आसान हो रहा था। इसलिए मुझे तब रन भी मिले।"

यह भी पढ़ें- थर्ड अंपायर का फैसला भी नहीं हुआ मंजूर, हेड कोच गुस्से में मैदान पर आए, आउट दिये जाने के बावजूद बल्लेबाजी करता रहा यह स्टार खिलाड़ी, देखें Video

57 के स्कोर पर शुभमन गिल को गली में एक जीवनदान भी मिला, लेकिन गिल के मुताबिक वह दूसरे बल्लेबाज़ों के आउट होने से पहले अधिक से अधिक रन बनाना चाहते थे। गिल की इस पारी के दौरान कुछ बेहतरीन पुल, कट और ड्राइव शामिल थे और उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 40 गेंदों में बनाए। उनका शतक 159 गेंदों में पूरा हुआ।

हालांकि इसके ठीक बाद शुभमन गिल लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। गिल को लगा कि उन्हें ग़लत आउट दिया गया है, इसलिए पवेलियन वापस जाते हुए ग़ुस्से और निराशा में उन्होंने अपना बल्ला भी हवा में उछाल दिया।