IND vs USA: T20 World Cup 2024 में आज 12 जून बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच अहम मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। ये मैच अमेरिका में सुबह तो भारत में शाम को देख सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां बिलकुल फ्री देख सकेंगे?
IND vs USA:T20 World Cup 2024 में आज 12 जून बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में मुकाबला खेला जाएगा। नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की खतरनाक पिच पर भारत और अमेरिका दोनों के लिए ही ये मुकाबला अहम है। क्योंकि दोनों ने ही अभी तक दो-दो मैच जीते हैं। ऐसे में आज का मुकाबला जीतने वाली टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ये मैच अमेरिका में सुबह तो भारत में शाम को देख सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां बिलकुल फ्री देख सकेंगे?
भारत वर्सेज अमेंरिका का मैच आज 12 जून बुधवार को भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से लाइव देख सकेंगे।
भारत वर्सेज अमेरिका मैच न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत वर्सेज अमेरिका मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
भारत वर्सेज अमेरिका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।
स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर/कप्तान), एंड्रीस गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नॉस्टुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शैडली वैन शल्कविक।