क्रिकेट

IND vs NZ: किशन, सैमसन या गिल में से कौन करेगा ओपनिंग, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कई सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है, ऐसे में युवा प्लेयर्स की वापसी हो रही है। ऐसे में रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा ये बड़ा सवाल है।
2 min read
playing.jpg

India vs New Zealand 1st T20 Live streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं। युवा खिलाड़ियों से लैस यह टीम इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कई सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है, ऐसे में युवा प्लेयर्स की वापसी हो रही है। ऐसे में रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा ये बड़ा सवाल है। हार्दिक के पास शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा के रूप में चार विकल्प मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ईशान किशन अैर शुभमन गिल ओपनिंग पर उतर सकते हैं लेकिन प्रबंधन ऋषभ पंत को भी शीर्ष क्रम पर एक और मौका दे सकते हैं।

टी-20 में भारतीय टीम की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ीं, क्योंकि मिडिल ओवरों में अंगुली से स्पिन कराने वाले गेंदबाज विकेट नहीं ले पाए। इस सीरीज में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की कलाई से स्पिन कराने वाली जोड़ी फिर से दिखाई दे सकती है। टी-20 विश्वकप में चहल को मौका न दिए जाने की बड़ी आलोचना हुई थी।

पिच रिपोर्ट
वेलिंग्टन में टॉस जीतकर दोनों टीमें पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती हैं। यहाँ बड़े स्कोर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है और पहले खेलने वाली टीम को 180 से ऊपर के स्कोर पर नज़रें रखनी होगी।

ड्रीम 11 - डेवन कॉनवे, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, टिम साउदी

कप्तान - सूर्यकुमार यादव,
उपकप्तान - डेवन कॉनवे

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Published on:
18 Nov 2022 11:21 am
Also Read
View All
भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान

IND vs ENG: क्या मैनचेस्टर में होने वाला है वैभव सूर्यवंशी का इंडिया डेब्यू? दिग्गजों का दबाव और संजू सैमसन के फ्लॉप शो से बने समीकरण

टीम इंडिया श्रीलंका की मेजबानी में WTC के तहत खेलेगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज, तारीख-समय और वेन्‍यू हुए कन्फर्म