22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, टॉप 3 में सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने अबतक 56 मैचों की 108 पारियों में 230 विकेट लिए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 22, 2026

Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Photo - IANS)

Mitchell Starc, Australia vs Bangladesh, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कहर देखने को मिला। स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट झटके। इसी के साथ वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

स्टार्क ने हासिल की एक और उपलब्धि

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी। उस समय से अब तक स्टार्क ने 56 मैचों की 108 पारियों में 230 विकेट लिए हैं। इस दौरान एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने 8 बार हासिल की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है।

पैट कमिंस को पीछे छोड़ा

स्टार्क ने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अपने ही टीम के दो साथी गेंदबाजों कप्तान पैट कमिंस और स्पिनन नाथन लायन को पीछे छोड़ा। कमिंस ने 54 टेस्ट की 99 पारियों में 225 विकेट लिए हैं, जबकि लायन ने 57 टेस्ट की 100 पारियों में 225 विकेट लिए हैं।

डेल स्टेन को पीछे छोड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेने और डब्ल्यूटीसी इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बनने के अलावा, स्टार्क ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टेन को पीछे छोड़ते हुए स्टार्क टेस्ट फॉर्मेट के दसवें सफलतम गेंदबाज बन गए हैं।

स्टार्क का टेस्ट करियर

36 साल के स्टार्क के अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो चुके हैं। स्टार्क एक पारी में 19 बार 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं, जबकि एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट 3 बार ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे। स्टेन अब टेस्ट के सफलतम गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर चले गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग