क्रिकेट

India vs Bangladesh T-20 Series: बांग्लादेश के खिलाफ भारत उतार सकता है नई ओपनिंग जोड़ी

सबा करीम ने कहा कि संभव है कि हम बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में अभिषेक के साथ रिंकू सिंह को ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए देखें।

less than 1 minute read

India vs Bangladesh T-20 Series: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता रहे सबा करीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतारे जाने की वकालत की है। उनका मानना है कि रिंकू और अभिषेक की भारतीय ओपनिंग जोड़ी विरोधी टीमों के लिए खतरनाक साबित होगी।  

सबा करीम ने कहा कि संभव है कि हम अभिषेक के साथ रिंकू सिंह को ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए देखें। रिंकू सिंह को अब तक जो भी मौके मिले हैं, वह छठे या सातवें क्रम पर मिले हैं। इसकी वजह से उसे मुश्किल से कुछ ही गेंदे खेलने को मिली हैं। अगर उसे और गेंदे खेलने को मिले तो वह टीम के लिए अधिक योगदान दे सकता है। इसलिए इस संयोजन के होने की संभावना प्रबल है। 

गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया है। सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम में रिंकू सिंह जगह बनाने में सफल रहे। रिंकू के पास बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका है। श्रीलंका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में उन्हें निचले क्रम पर खेलने का मौका मिला था, जिसकी वजह से उन्होंने क्रीज पर कम समय बिताया था।

Updated on:
29 Sept 2024 06:30 pm
Published on:
29 Sept 2024 06:19 pm
Also Read
View All
T20 World Cup 2026: फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी के चलते फुटवर्क की उलझन में फंसे संजू सैमसन, समझें कहां हो रही उनसे गलती

T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने मारा टी20 विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, हार्दिक पंड्या ने अगली गेंद पर तोड़ा रिकॉर्ड, देखें Video

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार ने बताया कब होगी उनकी वापसी

‘पाकिस्तान मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा, बहुत नखरे कर रहा था,’ भारत-पाक मैच से पहले शाहनवाज हुसैन की खरी-खरी

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन आया सामने

अगली खबर