25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India T20I squad vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, मयंक नया चेहरा, ईशान किशन को मौका नहीं

IPL के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सुर्खियां बटोरने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Jul 2025, 8:03 PM IST

India T20I squad vs Bangladesh

मयंक यादव की मेहनत रंग लाई

India T20I squad vs Bangladesh: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन टी-20 मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सुर्खियां बटोरने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को उनकी गति और सटीकता की वजह से पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। टी-20 टीम में ईशान किशन को जगह नहीं मिल सकी है। 

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और विकेटकीपर जितेश शर्मा की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। हालाकि संजू सैमसन विकेटकीपर के तौर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए पहली पसंद हो सकते हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में छह अक्टूबर को, दूसरा दिल्ली में 9 अक्टूबर और तीसरा 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय T-20 टीम

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव। 

यह भी पढ़ें: गुलवीर सिंह ने जापान में 5000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जीता स्वर्ण पदक