25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलवीर सिंह ने जापान में 5000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जीता स्वर्ण पदक 

गुलवीर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कंटिनेंटल टूर के इस ब्रॉन्ज लेवल मीट में 13 मिनट 11.82 सेकंड का समय निकाला और शीर्ष स्थान पर रहते हुए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Sep 2024, 9:52 PM IST

Yogibo Athletics Challenge Cup 2024: भारत के गुलवीर सिंह ने शनिवार को जापान के निगाटा में आयोजित योगिबो एथलेटिक्स चैलेंज कप में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

गुलवीर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कंटिनेंटल टूर के इस ब्रॉन्ज लेवल मीट में 13 मिनट 11.82 सेकंड का समय निकाला और शीर्ष स्थान पर रहते हुए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।

गुलवीर ने इस साल जून में 2024 पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल में 13:18.92 का समय निकालते हुए अविनाश साबले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।

गुलवीर सिंह के नाम 10,000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज, जिसे उन्होंने इस साल मार्च में कैलिफोर्निया में 'टेन ट्रैक मीट’ में हासिल किया था। इसके लिए उस वक्त उन्होंने 27 मिनट 41.18 सेकंड का समय निकला था।

हालाकि, गुलवीर का प्रयास पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन 2024 के लिए पर्याप्त नहीं था। वह पेरिस गेम्स क्वालीफिकेशन समय 27:00.00 से 41 सेकंड से अधिक से चूक गए थे।

यह भी पढ़ेंःIPL को लेकर ऐतिहासिक कदम, हर खिलाड़ी को मिलेगी इतनी रकम