25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL को लेकर ऐतिहासिक कदम, हर खिलाड़ी को मिलेगी इतनी रकम

BCCI सचिव Jay Shah ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि IPL 2025 से प्रत्येक खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपए प्रति मैच फीस दी जाएगी। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Sep 2024, 9:02 PM IST

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले सभी क्रिकेटरों के लिए एक निश्चित मैच फीस लागू करने की घोषणा की।

BCCI सचिव Jay Shah ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि IPL 2025 से प्रत्येक खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपए प्रति मैच फीस दी जाएगी। इस तरह से प्रत्येक फ्रेंचाइजी इस सीज़न अपने खिलाड़ियों को 12.06 करोड़ रुपए मैच फीस के रूप में देगा।

क्रिकेटरों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपए

उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, "IPL में निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए हम एक ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं। हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। इस तरह से एक सीजन के दौरान एक भी लीग मैच खेलने वाले (भारतीय) क्रिकेटर को उनकी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ मिलेंगे।"

यह भी पढ़ेंः SL vs NZ 2nd Test, DAY 3: श्रीलंका ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को सबसे छोटे स्कोर पर समेटा

1.05 करोड़ रुपए अतिरिक्त कमाएगा खिलाड़ी

बीसीसीआई के निर्णय का मतलब यह है कि IPL के सभी लीग खेलों में भाग लेने वाला खिलाड़ी अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपए अतिरिक्त कमाएगा। वैसे आईपीएल के लिए प्रति मैच शुल्क प्रथम श्रेणी क्रिकेट की तुलना में लगभग 20 गुना अधिक है।

2021 में बीसीसीआई ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए मैच फीस संरचना को संशोधित कर 40 हजार रुपए प्रति मैच दिवस (1 से 20 मैचों के लिए), 50,000 रुपए प्रति मैच दिवस (21 से 40 मैचों के लिए) और 60,000 रुपए प्रति मैच दिवस (40+ मैचों के लिए) कर दिया था।