क्रिकेट

1204 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद विराट कोहली ने जड़ा टेस्ट शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 1204 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। यह कोहली ने 28वां टेस्ट शतक और 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का यह 16वां शतक है।
2 min read
vk_century.png

Virat Kohli Century India vs Australia Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक लगाया है। कोहली का यह शतक 1204 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद आया है। यह उनके टेस्ट करियर का 28वां शतक है। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 75वां शतक है।

इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सचिन ने भारत के लिए कुल 100 शतक लगाए थे। वहीं, विराट अब तक 75 शतक लगा चुके हैं। इनमें से 28 शतक टेस्ट में, 46 वनडे में और एक टी20 में आया है।

कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में थे और टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे। वे लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिये। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक तीन साल पहले 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में लगाया था। इसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए थे। अब उन्होंने यह सूखा खत्म किया है।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16वीं बार शतकीय पारी खेली है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में आठ-आठ शतक लगाए हैं। वह किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर तीसरे नंबर पर हैं। इस मामले में सचिन सबसे ऊपर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 शतक लगाए। वहीं, दूसरे नंबर पर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलफ 19 शतक लगाए थे।

यह पहली बार है जब कोहली को टेस्ट में दो शतकों के बीच इतना लंबा इंतेजार करना पड़ा है। इससे पहले उन्हें अधिकतम 11 पारी का इंतजार करना पड़ा था। इसके अलावा यह उनके करियर का दूसरा सबसे धीमा शतक है। कोहली ने यह शतक 241 गेंद में पूरा किया। इससे पहले 2012 में नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने 289 गेंदों का सामना करने के बाद शतक लगाया था।

Published on:
12 Mar 2023 01:56 pm
Also Read
View All
IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा