24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यशस्वी जायसवाल ने पार की सारी हदें, पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े अब हर्षा भोगले के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट

हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो विवाद पर अपनी राय रखी है। हर्षा ने यशस्वी की तारीफ की लेकिन कहा कि उन्हें लाइन क्रॉस नहीं करनी चाहिए थी। इसपर यशस्वी ने भी जवाब दिया है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 24, 2026

Yashasvi Jaiswal

कोलंबो टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो आपस में भिड़ गए। (photo - IANS)

Yashasvi Jaiswal, Sri Lanka vs India, 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच टकराव देखने को मिला। जिसके बाद यशस्वी के बर्ताव की आलोचना हो रही है।

क्या था विवाद

दरअसल, यशस्वी 53 गेंदों पर 45 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, जो भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। पवेलियन की जा रहे यशस्वी पीछे की तरफ मुड़े और उन्होंने फर्नांडो से कुछ कहा। इतना ही नहीं, हेलमेट पहले यशस्वी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के सिर को हिट भी किया। मामले को बढ़ता देख मेजबान टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव किया और यशस्वी को साइड किया।

हर्षा भोगले ने क्या कहा

मशहूर कमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने क्रिकबज़ से बात करते हुए यशस्वी जायसवाल की इस हरकत की आलोचना की। भोगले ने कहा, “वह आउट होकर जा रहा है। इस दौरान अगर कोई उनसे कुछ कह रहा है, तो उन्हें सुनना नहीं चाहिए। मैं कभी भी सेंड-ऑफ का पक्षधर नहीं रहा। एक बार जब आप बल्लेबाज को आउट कर देते हैं, तो वह काफी होता है।”

हर्षा ने आगे बताया कि गॉल में निरोशन डिकवेला के साथ यशस्वी की पुरानी हिस्ट्री रही है। इसलिए जब वे आउट हुए, तो किसी ने उनसे कुछ कहा। ऐसी स्थिति में सबसे अच्छा यही होता है कि आप चुपचाप चले जाएं, लेकिन वे मुड़कर वापस आ गए। तभी सब लोग जमा हो गए। उनके मुताबिक दोनों खिलाड़ी बहुत करीब आ गए थे। जायसवाल से उनका सिर्फ इतना कहना है कि शायद गेंदबाज को वह बात नहीं कहनी चाहिए थी, लेकिन जैसा आप देते हैं, वैसा ही आपको स्वीकार भी करना चाहिए।

यशस्वी की तारीफ भी की

उन्होंने कहा, “सबसे आसान तरीका यही था कि जायसवाल बस चले जाते। उनमें बहुत टैलेंट है, लेकिन अंदर से वे थोड़े लड़ाकू स्वभाव के हैं। इतनी असाधारण काबिलियत वाले खिलाड़ी के लिए मैं सबसे आखिरी चीज यही चाहूंगा कि वे किसी को अपने टैलेंट पर हावी न होने दें। किसी को उकसाने का मौका न दें, जिससे वे मुसीबत में पड़ जायें। मुझे लगा कि वे थोड़े ज्यादा करीब आ गए थे।”

यशस्वी ने पार की सारी हदें

हर्षा की इस पर यशस्वी ने कमेंट किया और गलती स्वीकारने के वजाए वे उनसे भी भिड़ गए। यशस्वी ने लिखा, "अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था तो प्लीज अपना जजमेंट न करें। अगर कोई लाइन क्रॉस करता है तो हमें उन्हें यह बताना होगा कि इंडिया लड़ेगा और जवाब देगा।"

इससे पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा ने भी यशस्वी की आलोचना की थी। जडेजा ने कहा था, "यह खतरनाक है। इसमें कोई शक नहीं है। शारीरिक संपर्क एक अलग चीज है। पिछले मैच में जायसवाल दूसरी तरफ थे। वह फील्डिंग कर रहे थे, और उन्होंने निरोशन डिकवेला से कुछ कहा, और हमने तब कहा था कि यह मजाक तब तक अच्छा है जब तक आपकी भाषा में कुछ गलत न हो। वही हुआ, लेकिन अगर कोई खुद पर नहीं हंस सकता, तो उसे दूसरों पर भी नहीं हंसना चाहिए। अगर आप खुद बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, तो मैदान पर खड़े होकर दूसरों को भी कुछ मत कहिए।"