23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत तय! श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन इतने रन बनाकर नहीं हारी टीम इंडिया, कमाल के हैं आंकड़े

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में आंकड़ों से ऐसे संयोग बन रहे हैं, जिन्‍हें भारत की जीत तय मानी जा रही है। श्रीलंका में टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक भारत के पिछले पांच स्कोर (न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी) उसके जीतने के संकेत दे रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 23, 2026

IND vs SL 1st Test, Saransh Jain, Dhruv Jurel,

कोलंबो टेस्‍ट में पहले दिन का खेल खत्‍म होने के बाद नाबाद पवेलियन लौटते सारांश जैन और ध्रुव जुरेल। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs SL 2nd Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में रविवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेजबान टीम एक बार फिर देवदत्त पडिक्‍कल की काट ढूंढने में असफल रही। पडिक्‍कल ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेलते हुए भारत को पहले दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों में पांच विकेट पर 300 रन के स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत कोलंबो टेस्‍ट में भी काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। बता दें कि श्रीलंका में टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक भारत के स्कोर (न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी) जब-जब 300 के आसपास रहे, तो उनमें जीत दर्ज की है। पिछले पांच मैच के आंकड़े देखें, तो इस मैच में भी भारत की जीत लगभग तय है।

श्रीलंका में टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक भारत के स्कोर (न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी)

रैंकस्कोरमैदानसालनतीजा
1399/3गॉल2017भारत जीता
2344/3कोलंबो (SSC)2017भारत जीता
3329/6पल्लेकेले2017भारत जीता
4319/6कोलंबो (PSS)2015भारत जीता
5288/2गॉल2026भारत जीता

11 साल से अजेय है भारत

बता दें कि टेस्‍ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम पिछले 11 साल से अजेय है। इस दौरान भारत ने 11 टेस्‍ट में से 9 में जीत दर्ज की है, तो दो मैच ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंका ने आखिरी बार भारत के खिलाफ 2015 में गॉल में 63 रन से जीत दर्ज की थी। उसके बाद से भारत हो या श्रीलंका में वह कोई मैच नहीं जीत सकी है।

भारत बनाम श्रीलंका पिछले 10 टेस्ट मैचों के नतीजे

तारीखमैदानविजेताजीत का अंतर
15–19 अगस्त 2026गॉलभारत165 रन
12–14 मार्च 2022बेंगलुरुभारत238 रन
4–6 मार्च 2022मोहालीभारतपारी और 222 रन
2–6 दिसंबर 2017दिल्लीड्रॉ
24–27 नवंबर 2017नागपुरभारतपारी और 239 रन
16–20 नवंबर 2017कोलकाताड्रॉ
12–14 अगस्त 2017पल्लेकेलेभारतपारी और 171 रन
3–6 अगस्त 2017कोलंबो (SSC)भारतपारी और 53 रन
26–29 जुलाई 2017गॉलभारत304 रन
28 अगस्त–1 सितंबर 2015कोलंबो (SSC)भारत117 रन