23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Points Table: मैके में ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा, कोलंबो टेस्ट जीतकर टीम इंडिया लगाएगी बड़ी छलांग

WTC Points Table Update: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैके में बांग्लादेश की हार से आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भारत को फायदा हुआ है। अगर टीम इंडिया कोलंबो में जारी दूसरे टेस्‍ट में श्रीलंका को हरा देती है, तो वह बांग्‍लादेश को पीछे छोड़ देगी।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 23, 2026

WTC Points Table Update, IND vs SL, AUS vs BAN,

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

WTC Points Table Update after Aus vs Ban 2nd test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में बांग्लादेश की एकतरफा हार से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भारत को फायदा हुआ है। इस हार के बावजूद बांग्लादेश की टीम पॉइंट्स टेबल में तो चौथे स्थान पर ही बनी हुई है। हालांकि, टीम का जीत प्रतिशत 66 से गिरकर अब 55.56 हो गया है। भारतीय टीम अगर कोलंबो में श्रीलंका को हराने में सफल हो जाती है, तो वह बांग्लादेश देश को पछाड़क रेस में उससे आगे निकल जाएगी।

ऑस्‍ट्रेलिया की मैके टेस्‍ट में जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीमखेलेजीतेड्रॉहारेपेनल्टीअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया1080209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका430103675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश631204055.56%
5भारत1051406453.33%
6श्रीलंका512202033.33%
7इंग्लैंड14518-145029.76%
8वेस्टइंडीज12228-23020.83%
9पाकिस्तान7205-81619.05%

कोलंबो में जीता तो WTC की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर पहुंचेगा भारत

रैंकटीममैचजीतड्रॉहारपेनल्टीअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया1080209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका430103675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4भारत1161407657.58%
5बांग्लादेश631204055.56%
6इंग्लैंड14518-145029.76%
7श्रीलंका612302027.78%
8वेस्टइंडीज12228-23020.83%
9पाकिस्तान7205-81619.05%

शीर्ष पर और भी ज्‍यादा मजबूत हुई ऑस्‍ट्रेलिया

दरअसल, मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेशी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पहली पारी में पूरी टीम सिर्फ 64 रन पर ढेर हो गई। वहीं, दूसरी पारी में टीम 95 रन ही बना पाई। जबकि ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 210 रन बनाते हुए पारी और 51 रन से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और भी ज्‍यादा मजबूत कर लिया। कंगारू टीम का जीत प्रतिशत अब 80 पर पहुंच गया है। डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान और न्‍यूजीलैंड 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्‍थान पर है।