क्रिकेट

WTC Points Table: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को पछाड़ा, श्रीलंका ने अंक तालिका में किया बड़ा उलटफेर

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत हासिल कर पाकिस्तान भारत को पछाड़ते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया था। दूसरे मैच में पाकिस्तान के पास शीर्ष दो में जगह बनाने का अवसर था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी और आखिरी मुक़ाबला 246 रनों से हार गई। इस हार के बाद श्रीलंका तीसरे, पाकिस्तान पांचवे और भारत चौथे स्थान आ गया है।

2 min read
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

World test championship Points Table: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 246 रनों से करारी हार मिली है। इस हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर आ गया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने 2 मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रा कर ली है। वहीं अपने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। श्रीलंका अब भारत को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

पाकिस्तान पहले टेस्ट में चार विकेट से जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे हो गया था। उन्होंने अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की अपनी संभावना को बढ़ाया और तालिका में भारत को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि श्रीलंका छठे नंबर पर खिसक गया था।

बाबर आजम की टीम के पास दूसरे टेस्ट को जीतकर शीर्ष दो में जगह बनाने का अवसर था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। दिमुथ करुणारत्ने की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी की। स्पिनर प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस ने कमाल का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- आज भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, अश्विनी पोनप्पा और सुमित पर होंगी नज़रें

श्रीलंका की इस जीत के साथ तालिका में बड़ा बदलाव आया, क्योंकि श्रीलंका 53.33 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान 51.85 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर वापस आ गया है। दक्षिण अफ्रीका 71.43 प्रतिशत के साथ तालिका में शीर्ष पर है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया है। दक्षिण अफ्रीका के पास अगले महीने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने पर अंतर को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। वहीं भारत 52.08 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- इन 15 खेलों में हिस्सा लेंगे 215 भारतीय खिलाड़ी, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल


भारत अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा ऐसे में अगर भारत उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप कर देता है। तो भारत के फाइनल खेलने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा भारत बांग्लादेश से भी 2 मैचों की सीरीज खेलेगा।

Published on:
29 Jul 2022 10:33 am
Also Read
View All