क्राइम

असम: तिनसुकिया में उग्रवादियों ने 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, उल्फा का वारदात से इनकार

असम के तिनसुकिया जिले में बड़े उग्रवादी हमले की खबर सामने आई है। यहां उग्रवादियों ने 5 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

2 min read
Nov 02, 2018
असम: तिनसुकिया में उग्रवादियों ने 5 की हत्या, घटना से उल्फा का इनकार

गुवाहाटी। असम के तिनसुकिया जिले में बड़े उग्रवादी हमले की खबर सामने आई है। यहां उग्रवादियों ने 5 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला उग्रवादी संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) ने किया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। ममता ने इस घटना को बंगाली मूल से जोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने घटना को लेका केंद्र बने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) पर भी निशाना साधा है। वहीं, उल्फा ने इस घटना में अपना हाथ होने साफ इनकार किया है। उल्फा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना तिनसुकिया के खेरोनी गांव में ढोला-साड़िया पुल के पास घटी। घातक हथियारों से लैस हमलावरों का गिरोह यहां पहुंचा और रात करीब 8 बजे घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने 5 से 6 लोगों को उनके घरों से निकाला और अंधाधुंध गोली बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमले का शक उल्फा (इंडिपेंडेंट) गुट पर जाहिर की है। वहीं, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने इसको निर्दोष लोगों की हत्या बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सीएम सोनोवाल ने कहा कि इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सोनोवाल ने राज्य के मंत्री केशव महंत और तपन गोगोई को पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें

इस दोस्त की वजह से शाहरुख ने ऐश्वर्या को कराया था कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आउट!
Published on:
02 Nov 2018 09:21 am
Also Read
View All
Dholpur Murder: दोस्त की शादी में गए युवक पर चलाई गोली, मौत के बाद मचा हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी सगाई

Bilaspur Road Accident: ज्वाइनिंग से पहले छिन गई जिंदगी, नवनियुक्त एनसीएल डायरेक्टर टेक्निकल की सड़क हादसे में मौत, छाया मातम

Suicide Case: ‘इसे मां को दे देना’ कहकर दोस्त को सौंपे गहने-मोबाइल, फिर ट्रेन के सामने कूद गया युवक, इस बात से था परेशान

गौतमबुद्धनगर के दादरी में 3 महीने पहले लव मैरिज करने वाली मोनिका नागर की संदिग्ध मौत, ‘1 करोड़ की संपत्ती के लिए हत्या’

Pali: पत्नी के शौक ने शादी के 1 साल बाद ही पति को पहुंचाया जेल, कपड़े-गहने, महंगे फोन-होम थियटर गिफ्ट देना पड़ा भारी