2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीआई विवाद में कूदा पाकिस्तान? पीएम मोदी के खिलाफ राहुल के ट्वीट को किया रीट्वीट

फेसबुक पर राइट विंग झुकाव वाले पेज ‘द फ्रस्ट्रेटेड इंडियन’ ने दावा किया कि पाक के रक्षा मंत्रालय के आॅफिशियल ट्विटर हैंडल ने सीबीआई मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पोस्ट को रीट्वीट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 26 Oct 2018, 8:53 PM IST

news

ghgh

नई दिल्ली। देश में सीबीआई विवाद को लेकर जारी सियासी जंग में अब पाकिस्तान भी कूद गया है। फेसबुक पर राइट विंग झुकाव वाले पेज ‘द फ्रस्ट्रेटेड इंडियन’ ने दावा किया कि पाक के रक्षा मंत्रालय के आॅफिशियल ट्विटर हैंडल ने सीबीआई मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पोस्ट को रीट्वीट किया है। हालांकि बाद मे की गई जांच में यह सामने आया कि यह पाकिस्तान सरकार का कोई आॅफिशियल हैंडल न होकर एक पाकिस्तान में किसी डिफेंस और मिलिट्री फोरम का ट्विटर हैंडल था। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने और उनके स्थान पर नागेश्वर राव को लाए जानेपर ट्वीट किया था।

...जब रिलायंस पर छापेमारी के बाद अटल सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर पर की थी कार्रवाई

भाजपा का साथ छोड़ना चाहते थे नीतीश? सुलह के लिए प्रशांत किशोर को भेजा था लालू के पास

दरअसल, खुद को राइट विंग पेज होने का दावा करने वाले द फ्रस्ट्रेटेड इंडियन ने लिखा है कि ‘देखो कैसे पाकिस्तान डिफेंस का आॅफिशियल ट्विटर हैंडल राहुल भाई को रीट्वीट कर रहा है। यही नहीं इसके साथ ही ‘पाकिस्तान डिफेंस’ की ओर से राहुल की पोस्ट के रीट्वीट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों भाजपा के कुछ नेताअेां ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह मोदी सरकार को गिराने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलीभगत करने में जुटे हैं।

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, पंचायत ने सुनाया जिंदा जलाने का फरमान

हालांकि बाद में मामले को लेकर हुई जांच में सामने आया कि यह अपने बायो में अपने आप को ‘विश्व का ‘लीडिंग ऑनलाइन फोरम बताता है, जो कि रक्षा, आतंक विरोधी अभियान और सेना को समर्पित है। इसके साथ ही यह किसी को भी निशुल्क सदस्यता के लिए इनवाइट करता है। जांच में पता चला कि फेसबुक पेज ‘द फ्रस्ट्रेटेड इंडियन’ का निर्माण 2012 में किया गया था। इसका मकसद देश में मजबूत दक्षिणपंथी राजनीतिक जनमत बनाना दर्शाया गया है।