क्राइम

दिल्ली: अपराधियों ने मंडप से थोड़ी दूर ही दूल्हे को मारी गोली,अफरा-तफरी के बीच चलता रहा विवाह कार्यक्रम

दक्षिणी दिल्ली में एक 25 वर्ष के दूल्हे को शादी के दिन ही गोली मारने की घटना सामने आई है।

2 min read
Nov 20, 2018
दिल्ली: अपराधियों ने मंडप से थोड़ी दूर ही दूल्हे को मारी गोली, फिर भी चलता रहा विवाह कार्यक्रम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में पांच हजार से अधिक शादियां हुई। इस शादी में अपराधियों ने एक दूल्हे को अपना शिकार बनाया। दरअसल दक्षिणी दिल्ली में एक 25 वर्ष के दूल्हे को शादी के दिन ही गोली मारने की घटना सामने आई है। सोमवार की रात 2 बाइक सवारों ने उसे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान ही गोली मार दी। हालांकि वह खुदकिस्मत रहा और बच गया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अपराधियों ने कार्यक्रम स्थल से महज 400 मीटर की दूरी पर रात के 10 बजे गोली मारी।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि दूल्हे का नाम बादल है जो कि मदानगिर क्षेत्र में घोड़े पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर जा रहा था। उसके आगे-आगे बाराती डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और फिर दूल्हे को अचानक गोली मार दी। उसके बाद मौके से दोनों फरार हो गए। दूल्हे की यह खुदकिस्मती थी कि गोली उसके कंधे पर लगी। दूल्हा गोली लगने के कारण बुरी तरह से घायल हो गया। देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया। दूल्हे को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घंटे के इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उसके बाद दूल्हा बाराती के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचा और फिर शादी की बाकी रस्में पूरी की।

जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि' अचानक हुई फायरिंग से दूल्हा समझ नहीं पाया कि क्या हुआ है लेकिन जब उसने अपने कंधे से खून और दर्द महसूस किया तब उसने अपने परिवार को जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि गोली दूल्हे के कंधे में फंस गई थी, जिसे सर्जरी कर बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया है कि जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी आए थे वह घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पाई गई। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

शादी के दिन परीक्षा देने पहुंची पत्नी, बाहर इंतजार करता था दूल्हा
Updated on:
20 Nov 2018 05:09 pm
Published on:
20 Nov 2018 05:04 pm
Also Read
View All