
शादी के दिन परीक्षा देने पहुंची पत्नी, बाहर इंतजार करता था दूल्हा
नई दिल्ली: कर्नाटक के हासन में शादी के दिन ही दुल्हन को परीक्षा केंद्र पर जाना पड़ा। इस दौरान दूल्हा परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी दुल्हन का इंतजार करता दिखा। परीक्षा के बाद दुल्हन शादी की अन्य रस्मों में शामिल हुई।
जानें क्यों करना पड़ा ऐसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज हासन की लास्ट ईयर की स्टूडेंट एचआर श्वेता की परीक्षा 3 नवंबर को थी। परीक्षा को देखते हुए ही श्वेता की शादी की तारीख 18 नवंबर को तय हुई थी, लेकिन मांड्या लोकसभा उपचुनाव के कारण परीक्षा टल गई। इसके बाद परीक्षा की तारीख 18 नवंबर तय कर दी गई।
नहीं खोना चाहती थी मौका
रविवार सुबह 7.44 से 8.45 के बीज शादी की रस्में पूरी हुईं। इसके तुरंत बाद श्वेता पति और अन्य परिजनों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। यहां परीक्षा केंद्र के बाहर उनके पति नवीन उनका इंतजार करते दिखे। परीक्षा खत्म होने के बाद वह शादी की अन्य रस्मों में शामिल हुईं। श्वेता ने कहा कि उसने कड़ी मेहनत की थी। इस मौके को वह किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती थी।
Published on:
19 Nov 2018, 4:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.