26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ रहा ‘वेडिंग टूरिज्म’ का क्रेज, हजारों रुपए खर्च कर भारतीय शादी में शामिल हो रहे विदेशी

ऑस्ट्रिया की रहने वाली क्रिस्टोफ फ्लाम हमेशा से भारतीय शादी में शामिल होना चाहती थीं। क्रस्टोफ जयपुर में हुई एक शादी में शामिल हुईं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 19 Nov 2018, 12:11 PM IST

amazing

बढ़ रहा 'वेडिंग टूरिज्म' का क्रेज, हजारों रुपए खर्च कर भारतीय शादी में शामिल हो रहे विदेशी

नई दिल्ली: भारतीय संस्कत्रति दुनिया में मशहूर है। त्यौहार हो शादी हो या कोई पर्व हो, ऐसे मनाए जाते हैं, जो किसी भी दूसरे देश में नहीं मनाए जाते हैं। इसलिए विदेशियों में भारत की संस्कत्रति और परंपरा को देखने और समझने की उत्सुकता रहती है। यही उत्सुकता अब पर्यटन का रूप लेती जा रही है, जिसे वेडिंग टूरिज्म का नाम दिया जा रहा है।

19 हजार रुपए देकर शादी में शामिल हुईं ऑस्ट्रिया की क्रिस्टोफ

ऑस्ट्रिया की रहने वाली क्रिस्टोफ फ्लाम हमेशा से भारतीय शादी में शामिल होना चाहती थीं। क्रस्टोफ जयपुर में हुई एक शादी में शामिल हुईं। यह शादी उनके किसी दोस्त, रिश्तेदार या जान-पहचान वाले की नहीं थी। क्रिस्टोफ एक 'वेडिंग टूरिस्ट' थीं और उन्होंने दो दिन की शादी को अटैंड करने के लिए 19 हजार रुपए दिए थे।

पोर्टल के जरिए विदेशियों को कर सकते हैं आमंत्रित

बता दें, वेडिंग टूरिज्म का कॉन्सेप्ट जयपुर, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे टूरिस्टों को भारत लाकर उन्हें भारतीय शादी में शामिल करने के लिए कई पोर्टल भी चल रहे हैं। इन पोर्टल के जरिए भारतीय जोड़ा अपनी शादी में विदेशियों को आमंत्रित कर सकता है।

शादी के परिधान के लिए अलग चार्ज

क्रिस्टोफ फ्लाम के मुताबिक, उनका वेडिंग अटैंडेंस पैकेज 150 डॉलर है। दो दिनों की शादी में शामिल होने के लिए 250 डॉलर यानी 19,000 रुपए देने पड़ते हैं। यह चार्ज शादी में शामिल होने और खाने-पीने के लिए होते हैं।

इन चीजों के लिए अलग से होता है चार्ज

इसके अलावा अगर कोई टूरिस्ट शादी की रस्मों मेंहदी, संगीत, फेरों आदि को जानने के लिए सेरेमनी टूरिस्ट लेता है तो उसके चार्ज अलग से लिए जाते हैं। वहीं ट्रांसपॉर्ट, रहने और भारतीय शादी के परिधान लेने के चार्ज अलग होते हैं।