11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने तलाक मिलने की खुशी में दी पार्टी, किया ऐसा धमाका कि हैरान रह गए लोग

अमरीका के टेक्सास की रहने वाली एक महिला ने अपनी 14 साल पुरानी शादी खत्म कर शानदार पार्टी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 16, 2018

viral video

महिला ने तलाक मिलने की खुशी में दी पार्टी, किया ऐसा धमाका कि हैरान रह गए लोग

नई दिल्ली: अमरीका के टेक्सास की रहने वाली एक महिला ने अपनी 14 साल पुरानी शादी खत्म कर शानदार पार्टी दी। सेलिब्रेशन में उसके तमाम दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए। इस दौरान महिला ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई। महिला का एक वीडियो भी सामने आया है।


पति को तलाक देने के बाद की पार्टी, किया ये काम


43 साल की बर्ली सैंटलीबेन-स्टिटेलर की शादी को 14 साल हो चुके थे। इस शादी को उन्होंने खत्म करने फैसला लेते हुए पति से तलाक ले लिया, लेकिन वह इस बात से बिल्कुल भी दुखी नहीं बल्कि बेहद खुश थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी शादी से परेशान हो चुकी थीं। उन्होंने तलाक मिलने पर जश्न मनाया। पार्टी दी, जिसमें सभी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। सभी लोग उस वक्त हैरान रह गए जब बर्ली ने अपनी शादी की ड्रेस जला दी।

पिता ने दिया ड्रेस जलाने का आइडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टिटेलर अपनी शादी का जोड़ा जलाना चाहती थीं, जबकि उनके पिता ने इसे एक्सप्लोडिंग टारगेट के साथ जलाने का आइडिया दिया। इसके बाद खुद स्टिटेलर ने धमाके के साथ अपनी ड्रेस को जला दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

स्टिटेलर ने बताया कि उन्हें इस ड्रेस को दान में देने के लिए कहा था, लेकिन वह इसे जलाना चाहती थी। बता दें, स्टिटेलर की बहन ने ड्रेस जलाने का वीडियो भी बनाया है, जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।