7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजराइल ने लेबनान में किए हवाई हमले, 11 लोगों की मौत और 5 घायल

Israel-Hezbollah War: लेबनान में इज़रायली हमलों का सिलसिला जारी है। लेबनान में एक बार फिर इज़रायली हवाई हमलों में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 07, 2026

Israel airstrikes Lebanon

इजराइल ने लेबनान में किए हवाई हमले (Photo - ANI)

इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) में जंग जारी है। ऐसे में लेबनान में इज़रायली हमलों का सिलसिला भी जारी है। इसी साल 2 मार्च से इज़रायल ने लेबनान में हमले बढ़ा दिए थे। कई बार सीज़फायर होने के बावजूद भी इज़रायली सेना ने लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई पर विराम नहीं लगाया। आज, सोमवार, 7 सितंबर को इज़रायली सेना ने कफर रूमाने (Kfar Roummane) कस्बे में हवाई हमले करते हुए हाहाकार मचा दिया। ये हमले देर रात शुरू हुए, जो तड़के सुबह तक जारी रहे।

11 लोगों की मौत

इज़रायली हवाई हमलों की वजह से लेबनान के कफर रूमाने कस्बे में 11 लोगों की मौत हो गई। लेबनान की न्यूज़ एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की। मरने वालों में 2 नवजात शिशु भी शामिल हैं।

5 लोग घायल

कफर रूमाने कस्बे में इज़रायली सेना के हवाई हमलों में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

तीन मंजिला रिहायशी इमारत तबाह

लेबनान की न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इज़रायली हवाई हमले में कफर रूमाने कस्बे में एक तीन मंज़िला रिहायशी इमारत तबाह हो गई। इस वजह से कई लोग बेघर हो गए।

हिज़बुल्लाह भी नहीं हट रहा पीछे

इज़रायल के हमलों का जवाब देने से हिज़बुल्लाह भी पीछे नहीं हट रहा। साउथ लेबनान में हिज़्बुल्लाह समय-समय पर ड्रोन अटैक्स के साथ ही रॉकेट अटैक्स भी कर रहा है। हिज़बुल्लाह पहले ही साफ कर चुका है कि लेबनान उसकी मातृभूमि है और इसकी और अपने लोगों की रक्षा करना उसका हक है।

लेबनान से नहीं हटेगी इज़रायली सेना

अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में कई बार इज़रायल और लेबनान के बीच हुए सीज़फायर के बावजूद इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अपनी सेना को लेबनान में कार्रवाई जारी रखने का आदेश दिया है। कुछ समय पहले ट्रंप ने कहा था कि नेतन्याहू जल्द ही लेबनान से अपनी सेना हटा सकते हैं, लेकिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि वह लेबनान से अपनी सेना नहीं हटाएंगे और जब तक ज़रूरत होगी, सेना को वहीँ रखेंगे।