26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने दोस्त को सौंप दी अपनी दुल्हन, फिर दामाद की जमकर हुर्इ पिटार्इ, बाद में हो गया तलाक, जानिए ये पूरा मामला

देर रात तक दोनों पक्षों में होता रहा विवाद, फिर तलाक पर सहमति बनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 12:32 PM IST

meerut

पति ने दोस्त को सौंप दी अपनी दुल्हन, फिर दामाद की जमकर हुर्इ पिटार्इ, बाद में हो गया तलाक, जानिए ये पूरा मामला

मेरठ। मेरठ में अजीबो-गरीब किस्से सुनने देखने को मिलते हैं, लेकिन गुरुवार की रात जो कुछ थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में देखा गया, एेसा कभी नहीं सुना होगा। गुरुवार की आधी रात को पंचायत बैठी आैर फिर बात तलाक देने तक पहुंच गर्इ। मामला यह था कि एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को दुल्हन सौंप दी। इसकी जानकारी दुल्हन के मायके वालों का पता चली तो वहां अफरातफरी मच गर्इ आैर उन्होंने अपने दामाद की जबरदस्त पिटार्इ कर डाली। पिटार्इ के बाद दोनों पक्ष बिगड़ गए आैर देर रात तलाक पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ेंः तीन जिगरी दोस्तों के बीच एक की गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद तो चल गर्इ गोली, फिर हुआ यह

लिसाड़ी गेट का है मामला

बताते हैं कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हाल ही में एक युवक की शादी हुर्इ थी। आरोप है कि युवक ने शादी के बाद ही दुल्हन काे अपने दोस्त के पास भेज दिया। गुरुवार को पति दुल्हन को उसके मायके में परिजनों से मिलाने के लिए ले गया था। पति के साथ उसके पक्ष के तीन लोग भी गए थे। दुल्हन ने अपने पति की कारस्तानी जब अपने परिजनों को बतार्इ तो मायके वालों ने चारों को बंधक बना लिया आैर उनकी जमकर पिटार्इ की। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो पुलिस ने मायके वालों के चुंगल से चारों को छुड़ाया।

यह भी पढ़ेंः इस हिन्दू संगठन ने इस शहर का नाम गोडसे नगर रखने की मांग की

अाधी रात तक चली पंचायत

इसके बाद पति व दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच देर रात तक पंचायत चलती रही। काफी देर तक चली पंचायत में तय हुआ कि दहेज का जो सामान दिया गया, वह वापस किया जाएगा। पंचायत में ही दहेज का सामान वापस भी हो गया। इसके बाद पति आैर दुल्हन में तलाक हो गया। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि इस मामले में कोर्इ लिखित शिकायत नहीं आयी है, दोनों पक्षों ने अपने समाज के लोगों के बीच समझौता करने की बात कहकर हस्तक्षेप करने से मना कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग