25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन ने मां-बाप के सामने रखी ये 4 शर्तें, फिर हुआ ऐसा

हरियाणा के सिरसा से दिल को सुकुन देने वाली एक अच्छी खबर सामने आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 14 Nov 2018, 5:09 PM IST

amazing

शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन ने मां-बाप के सामने रखी ये 4 शर्तें, फिर हुआ ऐसा

नई दिल्ली: हरियाणा के सिरसा से दिल को सुकुन देने वाली एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां शादी से पहले दूल्हे ने अपने परिवार के सामने चार शर्तें रख दीं, जिन्हें उसके मां-बाप ने खुशी—खुशी पूरा किया। वहीं, लड़की वाले भी दूल्हे की इन शर्तों से खुश नजर आए और उन्हें कहा कि दूल्हे ने मिसाल कायम की है।

दूल्हे ने क्या रखी चार शर्तें

दूल्हे बलेंद्र और दुल्हन कांता ने समाज के सभी रीति रिवाजों को दरकिनार करते हुए चार शर्तें रखी। पहली शर्त थी शादी में बैंडबाजा नहीं बजेगा, दूसरी पंडित नहीं बुलाया जाएगा, तीसरी दहेज नहीं लिया जाएगा, और चौथी ये कि कन्यादान की रस्म एक रुपए व नारियल देकर पूरी की जाए। दोनों की इन शर्तों को मान लिया गया और खुशी—खुशी ये डिमांड पूरी की गई।


नहीं किया गया दिखावा

बलेंद्र के मुताबिक, बारात में चुनिंदा लोग शामिल हुए। शादी में किसी भी तरह का दिखावा नहीं किया गया और बेहद सादगी से बारात रवाना हुई। शादी में शरीक मेहमानों से कोई भी भात, उपहार या नेग भी नहीं लिया गया। एक रुपया व नारियल के साथ शादी सम्पन्न हुई।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग