26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

80 दिनों से एक ही जगह पर बैठा है ये कुत्ता, भावुक कर देगी वजह

कुत्ता अपने मालिक के प्रति कितना वफादार होता है इस बात को साबित करता एक वीडियो सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 14 Nov 2018, 12:25 PM IST

viral video

80 दिनों से एक ही जगह पर बैठा है ये कुत्ता, भावुक कर देगी वजह

नई दिल्ली: कुत्ता अपने मालिक के प्रति कितना वफादार होता है इस बात को साबित करता एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के मुताबिक, एक कुत्ता पिछले 80 दिनों से उस सड़क के किनारे बैठा है, जहां पर उसके मालिक की मौत हुई थी।

लोगों ने भगाया, लेकिन फिर लौटकर आया वापस

जानकारी के मुताबिक, चीन के होहहोट में सड़क के किनारे ब्लैक एंड व्हाइट कुत्ता करीब तीन महीने से एक ही जगह बैठा हुआ है। लोगों ने इस कुत्ते को कई बार भगाना भी चाहा, लेकिन वह यहां से नहीं गया। इसके बाद स्थानीय लोग उसके लिए खाना और पानी का इंतजाम करने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

मालिक को लेकर अपनी कुत्ते की वफादारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इसे 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। चाइनीज मीडिया के अनुसार, कुत्ता बीते 21 अगस्त से अपने मालिक का इंतजार कर रहा है।


कुत्ते का प्यार देखकर लोग हो रहे भावुक

बता दें, इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए है। एक शख्स ने कमेंट किया कि उसे नया मालिक ढूंढना चाहिए और फिर से नई जिंदगी की शुरुआत करनी चाहिए। वहीं, कई लोग इस कुत्ते की जापान के Hachiko से तुलना कर रहे हैं, जिसने 9 साल तक एक रेलवे स्टेशन के बाहर अपने मालिक का इंतजार किया था।