12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलते-चलते जमीन में समा गई महिला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

चीन के Lanzhou में एक महिला अचानक सड़क धंसने से नीचे गिर गई। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 13, 2018

viral video

चलते-चलते जमीन में समा गई महिला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

नई दिल्ली: चीन के Lanzhou में एक महिला अचानक सड़क धंसने से नीचे गिर गई। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना 11 नवंबर की है।

जमीन में चली जाती है महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क जैसे ही धंसती है तो महिला सीधे अंदर गिर जाती है। चाइनीज मीडिया के अनुसार, महिला फिलहाल सुरक्षित है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे तुरंत वहां से बाहर निकाल लिया था। हैरान कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

तुर्की में हुआ था ऐसा ही हादसा

बता दें, बीते दिनों तुर्की में भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था। तुर्की के दियरबकिर में सड़क धंसने से दो महिलाएं नीचे जा गिरी थीं। कुछ देर बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नीचे उतरकर महिलाओं की तलाश की। वो किसी भारी चीज के नीचे दबी हुई थीं। लोगों ने उन्हें सही सलामत ऊपर निकाल लिया था।