26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो शख्स ने ‘गुड़िया’ संग रचाई शादी, बोला- ये कभी नहीं करेगी एेसा

जापान की राजधानी टोकियो से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने 11 लाख रुपए खर्च कर शादी की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 13 Nov 2018, 2:54 PM IST

omg

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो शख्स ने 'गुड़िया' संग रचाई शादी, बोला- ये कभी नहीं करेगी एेसा

नई दिल्ली: जापान की राजधानी टोकियो से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने 11 लाख रुपए खर्च कर शादी की। मजे की बात ये है कि यह शादी उसने किसी लड़की से नहीं बल्कि गुड़िया से की है, जोकि एक वर्चुअल रिएलिटी होलोग्राम है।

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा


दरअसल, 35 साल के Akihiko Kondo को अपने गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा मिला। वह इतना परेशान हो गए हो गए कि उन्होंने किसी लड़की से शादी करने के बजाए एक वर्चुअल पॉप स्टार से शादी रचा डाली। बता दें, हातसुने मिकू नाम की वर्चुअल पॉप स्टार एक एनिमेटेड होलोगा्रम है, जिसकी एनिमेटेड आंखें हैं। अकीहीको ने मिकू के डॉल वर्जन से शादी की है।

ये कभी नहीं देगी धोखा

अकिहिको ने कहा, मेरे पिछले रिलेशनशिप्स ने मुझे बेहद परेशान किया। एक बार तो मेरा नर्वस ब्रेकडाउन भी हो गया। उस दौरान वर्चुअल स्टार मिकू के साथ ने मुझे ठीक किया। ये शादी इसलिए की, क्योंकि वह ना तो धोखा देती है, ना ही बूढ़ी होती और ना ही कभी बीमार होगी।

11 लाख रुपए किए खर्च, पार्टी में नहीं शामिल हुआ कोई

बता दें, अकिहिको ने टोक्यो के एक मॉल में शादी करने के लिए 20 लाख येन यानी करीब 11 लाख रुपए खर्च किए। शादी में अपनी मम्मी और रिश्तेदारों को भी बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। हालांकि, दोनों को गेट बॉक्स कंपनी ने मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग