26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्टाग्राम स्टार बना 12 साल का ये ‘लड़का’, कमाई से मां-बाप को दिया ये कीमती तोहफा

थाईलैंड के रहने वाले 12 साल के नेस इन दिनों अपनी खास वजह से चर्चा में हैं। लाखों लोग उन्हें फाॅलो करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 13 Nov 2018, 1:08 PM IST

omg

इंस्टाग्राम स्टार बना 12 साल का ये 'लड़का', कमाई से मां-बाप को दिया ये कीमती तोहफा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातोंरात स्टार बनाया है। इसी कड़ी में 12 साल के एक बच्चे का नाम भी जुड़ चुका है। थाईलैंड के रहने वाले नेस इन दिनों अपनी खास वजह से चर्चा में हैं। लाखों लोग उन्हें फाॅलो करते हैं। यही नहीं, छोटी से उम्र में उन्होंने अपने मां-बाप को एेसा तोहफा दिया है, जो शायद बड़े-बड़े लोग भी न दे पाएं।

लड़कियों की ड्रेस में करता है मेकअप

नेस 12 साल के हैं और मेकअप करने में लड़कियों से भी आगे हैं। वह क्रॉस-ड्रेसिंग में माहिर हैं। इंस्‍टाग्राम पर वह अपनी इसी कला का प्रदर्शन करते-रहते हैं। वह क्रॉस-ड्रेसिंग कर अपनी तस्‍वीरें भी शेयर करते हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। नेस लड़की की ड्रेस में ऐसा मेकअप करते हैं कि पहचान पाना मुश्‍क‍िल हो जाता है। पहली नजर में लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा तक नहीं होता है। उनकी इस कला को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्‍टाग्राम पर नेस के करीब तीन लाख फॉलोवर्स हैं, जिनके लिए नेस मेकअप टिप्‍स और स्‍क‍िल्‍स के विडियोज शेयर करते हैं।

बचपन से ही था मेकअप का शौक

बताया जाता है कि नेस को बचपन से ही मेकअप करने का बहुत शौक था। जैसे ही उसे सामान मिलता था वह मेकअप करने लग जाता था। उसके इसी शौक ने महज 12 साल की उम्र में उसे स्टार बना दिया।

फैशन शो से मिले पैसों से खरीदा मां—बाप के लिए घर

बता दें, इंस्टाग्राम पर फेमस होते ही उन्हें फैशन शो के लिए भी आॅफर आ रहे हैं। वह कई फैशन शोज के लिए रैम्‍प पर कैटवॉक भी कर चुके हैं। इन शोज से हुई कमाई से नेस ने अपने माता-पिता के लिए घर भी बनवाया है।