26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीड़ में खड़ी बेटी के कान में अचानक ऐसी बात बोलता है शख्स, खुला रह जाता है मुंह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में एक शख्स लड़की के कान में कुछ कहता है, जिसके बाद लड़की काफी आश्चर्यजनक तरीके से रिएक्शन देती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 12 Nov 2018, 5:49 PM IST

viral video

भीड़ में खड़ी बेटी के कान में अचानक ऐसी बात बोलता है शख्स, खुला रह जाता है मुंह

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में एक शख्स लड़की के कान में कुछ कहता है, जिसके बाद लड़की काफी आश्चर्यजनक तरीके से रिएक्शन देती है। लड़की का मुंह खुला का खुला रह जाता है और वह हंसने लगती है। अब सोशल मीडियो के धुरंधरों में ये बहस छिड़ी हुई है कि आखिर लड़की और उस शख्स में क्या संबंध है और वह उसके कान में क्या कहता है।

यूजर्स लगा रहे तरह—तरह के अनुमान

खबरों के मुताबिक, यह वीडियो क्लिप अमेरिका की है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए वीडियो में दिख रही लड़की के पास पहुंची तो वह हैरान रह गई, क्योंकि यूजर्स तरह—तरह के अनुमान लगा रहे थे कि शख्स ने उसके कान ये कहा होगा। इसके बाद लड़की खुद सामने आई और उसने खुलकर सभी के सामने सच्चाई को बताया।

लड़की ने बताई हकीकत

लड़की ने बताया कि वीडियो में दिख रहा वह शख्स उसके पिता हैं, जो उस वक्त उस लड़की के बारे में बता रहे थे जिसको वो डेट करना चाहते हैं। जैसे ही उसके पिता कान में ये बात कहते हैं वह हैरान रह जाती है और वहां से निकल लेती है।

25 मिलियन व्यूज

सात सेकंड की इस वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया में हलचल पैदा कर दी है। ट्विटर पर इसे अब तक 25 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि दो लाख से ज्यादा लाइक्स और 50 हजार से ज्यादा बाद री—ट्विट्स किया जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग