26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: थकान दूर करने सैलून पहुंची थी महिला, हजाम ने अनोखे अंदाज़ में पूरा किया काम

फेसबुक पेज पर पोस्ट हुई इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 12 Nov 2018, 4:44 PM IST

massage

Video: थकान दूर करने सैलून पहुंची थी महिला, हजाम ने अनोखे अंदाज़ में पूरा किया काम

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर करीब दो महीने पहले एक वीडियो शेयर की गई थी। MirchiFun नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट हुई इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। पेज पर पोस्ट हुई इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा गया था, 'लड़की के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना।' वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला अपने शरीर की सारी थकान को दूर करने के लिए एक लोकल सैलून गई थी, जहां एक बेहद ही गज़ब के हजाम मौजूद थे। वीडियो में आप देखेंगे कि हजाम ने पूरी शिद्दत से महिला की मालिश की।

मालिश करने का ऐसा तरीका पहले नहीं देखा होगा आपने
आमतौर पर आप देखेंगे कि लोकल सैलून में काम करने वाले हजाम बेहद ही साधारण ढंग से मालिश या मसाज करते हैं, लेकिन वीडियो में दिख रहे हजाम ने इस तरीके से महिला की मालिश को अंजाम दिया..जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हजाम ने महिला के शरीर के एक-एक हिस्से की ज़बरदस्त तरीके से मालिश की। वीडियो में सिर से शुरू होने वाली ये हाईटेक मालिश हाथ की उंगलियों पर जाकर खत्म हुई।

वीडियो पर 53 हज़ार लोगों ने दिए रिएक्शन
इस पूरी वीडियो में हजाम द्वारा मालिश करने का तरीका सबसे ज़्यादा रोमांचक रहा। जिस तरह से वे अपने हाथों को अलग-अलग दिशाओं में ले जाकर वापस सिर की ओर ला रहे हैं, वह वाकई में एक मालिश का एक लेटेस्ट तरीका है। मालिश के ऐसे अंदाज़ को क्रिएटिव मालिस कहने में भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वीडियो पर 53 हज़ार लोगों ने रिएक्शन दिए, जिसमें 2100 से ज़्यादा लोगों ने तो सिर्फ हंसी वाले ही रिएक्शन दिए हैं। वीडियो को 9,517 लोगों ने शेयर किया है, जबकि 1200 से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।