क्राइम

स्पेशल सेल में तैनात पुलिसकर्मी ने महिला कांस्टेबल पत्नी को उतारा मौत के घाट, पीछे थी बड़ी वजह

Lockdown के बीच Delhi Police Head Constable ने की पत्नी की हत्या एक दिन पहले महिला कांस्टेबल का शव लोधी रोड इलाके में कार में मिला था पहली पत्नी को तलाक देने के बाद हेड कांस्टेबल ने की थी दूसरी शादी

2 min read
May 06, 2020
दिल्ली हेड कांस्टेबल ने कांस्टेबल पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के खतर के बीच राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला पुलिसकर्मी ( Women constable ) का शव ( Dead Body ) एक कार में से बरामद किया गया है। महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। खास बात यह है कि इस हत्या का जिम्मेदार और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही है। महिला का पति भी दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) में है।

पत्नी की हत्या के बाद उसके पति ने भी खुद को गोली मार कर खुदकुशी ( commit Suicide ) कर ली है। घटना दिल्ली के लोधी रोड ( Lodhi Road ) इलाके की है। जहां एक कार में महिलापुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

ये है पूरा मामला
दिल्ली के लोधी रोड थाने के पास मंगलवार सुबह एक कार में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कार से मिले शव की पहचान महिला कांस्टेबल रेणू मलिक के तौर पर हुई। रेणू आउटर दिल्ली में बतौर पुलिसकर्मी तैनात थीं।

पुलिस को शुरुआती जांच में ही लगने लगा था कि रेणू की हत्या उसके ही पति जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत मनोज है उसी ने की है। मनोज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात था।

मनोज की दूसरी पत्नी थी रेणू
मनोज ने 2010 में अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर रेणू से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच कलह बढ़ने लगी थी। पुलिस को शंका है आपसी कलह के चलते ही मनोज ने पत्नी रेणू की हत्या कर डाली।

पत्नी की हत्या के बाद घर चला गया मनोज
महिला कांस्टेबल पत्नी की हत्या के बाद मनोज ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मनोज अपनी पत्नी रेणू की हत्या करने के बाद मेरठ चला गया था। वहां जमालपुर गांव में उसने खुद को गोली मार ली।

पहले सिर पर चोट फिर दबाया गला
पुलिस के मुताबिक रेणू को पहले सिर पर वार किया गया है, उसके बाद उसका गला दबाकर उसकी हत्या की गई। फिलहाल रेणू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।

Published on:
06 May 2020 11:58 am
Also Read
View All