Nirbhaya Case एक बार फिर टली दोषियों की फांसी कोर्ट का फैसला सुन छलका मां का दर्द बोलीं- दोषियों के वकील ने दी थी चुनौती नहीं होगी फांसी
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले ( Nirbhaya Gangrape Case ) में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अब दिल्ली कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की 1 फरवरी को दी जाने वाली फांसी को टाल दिया है। इसके साथ ही निर्भया की मां आशा देवी के भी आंसू छलक पड़े।
इस दौरान निर्भया की मां ने बड़ा बयान भी दिया। निर्भया की मां ने दोषियों को वकील एपी सिंह को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि एपी सिंह ने मुझे पहले दिन ही कह दिया था, कि मैं निर्भया के दोषियों को अनंत काल तक फांसी नहीं होने दूंगा।
निर्भया मां ने रूंदे गले से कहा कि दरिंदों के वकील ने मुझे पहले ही कहा था कि मैं इनको कभी फांसी नहीं होने दूंगा। कानून को हथियार बनाकर वो अपनी कही बात को सही साबित भी कर रहा है। लगातार वो दोषियों को फंदे पर लटकने से बचा रहा है। लगातार दूसरी बार एपी सिंह ने निर्भया के दोषियों को फांसी से बचा लिया है।
आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने पहले 22 जनवरी को निर्भया को चारों दोषियों के लिए डेथ वारंट जारी किया था। लेकिन वकील की नए पैंतरे से ये तारीख आगे बढ़ी और 1 फरवरी के लिए नई तारीख सामने आई। अब कोर्ट ने इस डेथ वारंट पर भी स्टे लगा दिया है।
विनय भेज चुका दया याचिका
दरअसल फांसी से 60 घंटे पहले राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने पर फांसी टाल दी जाती है। ऐसे में विनय ने ये काम कर लिया है। उसने बचाव के लिए राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेज दी थी। इस पर अभी फैसला आना बाकी है, लेकिन फैसले पहले फांसी की तारीख टल सकती है।