क्राइम

चोरी की घटनाओं से रेलवे को करोड़ों का घाटा, यात्री उठाकर ले जाते हैं टॉयलेट का मग भी

यात्री टॉयलेट मग, बेड शीट, ब्लैंकेट, वॉशरूम में लगे शावर,सीलिंग फैन, आयरन ग्रिल,नल व रेलवे ट्रैक जैसी चीजें भी चोरी कर ले जाते हैं।
2 min read
May 25, 2018
railway
चोरी की घटनाओं से रेलवे को करोड़ों का घाटा, यात्री उठाकर ले जाते हैं टॉयलेट का मग भी

नई दिल्ली। एक ओर जहां लोग ट्रेन में सुविधाओं का रोना रोते रहते हैं, वहीं खुद रेलवे विभाग यात्रियों की गंदी हरकतों से आजिज आ गया है। ट्रेन में चोरी व तोड़-फोड़ जैसी घटनाओं के कारण रेलवे को कुछ सुविधाएं बीच में ही बंद करनी पड़ती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की वह रिपोर्ट कह रही है, जिसमें 2017-18 की घटनाओं का जिक्र किया गया है।

चोरी की घटनाओं से परेशान रेलवे

रेलवे सुरक्षा बल की रिपोर्ट में सामने आया है कि विभाग को सबसे बड़ा घाटा चोरी की घटनाओं से है। आरपीएफ ने 2017-18 में 2.97 करोड़ रुपये चोरी हुए सामानों की रिकवरी की है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि यात्री टॉयलेट मग, बेड शीट, ब्लैंकेट, वॉशरूम में लगे शावर,सीलिंग फैन, आयरन ग्रिल,नल व रेलवे ट्रैक जैसी चीजें भी चोरी कर ले जाते हैं, जिससे विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। रेलवे सुरक्षा बल के एक सीनियर आॅफिसर की मानें तो सबसे अधिक परेशानी यात्रियों की चोरी की आदतों से ही है। उन्होंने बताया कि ऐसा कई बार हो चुका है, जब यात्रियों को छोटी-छोटी चीजों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया हो।

उखाड़ ले जाते हैं रेलवे ट्रैक भी

आरपीएफ का मानना है कि चोरी की ऐसी घटनाओं के पीछे नशेड़ी या ड्रग्स के लती लोगों का हाथ सबसे अधिक होता है। ऐसे लोग अपनी लत पूरी करने के लिए रेलवे के सामान की चोरी कर लेते हैं। यही नहीं विभाग की ओर से कई बार अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। विभाग के अनुसार कुछ लोग तो सस्ते लालच के चक्कर में रेलवे ट्रैक से कीमती लोहा तक उखाड़ ले जाते हैं।

Published on:
25 May 2018 03:42 pm
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त