दमोह

वायरल वीडियो : लॉकडाउन में ड्यूटी छोड़ दो कारों पर खतरनाक स्टंट दिखा रहा था थानेदार, हुई कार्रवाई

दमोह में पदस्थ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज यादव 'सिंघम' लुक में दो कारों पर स्टंट करते दिखाई दिये। इस संकट की घड़ी में चौकी प्रभारी को फोटो शूट की पड़ी थी, जिसपर अब दमोह SP ने इनपर 5000 के अर्थदंड लगाया है।

2 min read
May 13, 2020
वायरल वीडियो : लॉकडाउन में ड्यूटी छोड़ दो कारों पर खतरनाक स्टंट दिखा रहा था थानेदार, हुई कार्रवाई

दमोह/ इन दिनों पुलिस को लेकर आमजन के नजरिये में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। कोरोना काल के दौरान इस संकट की घड़ी जिस तरह पुलिसकर्मी अपनी जान पर खेलकर लोगों को संक्रमण से बचाने में जुटे हुए हैं, वो काबिल ए तारीफ है। जगह जगह से पुलिसकर्मियों की जी तोड़ सेवाएं और उनरक लोगों की सराहना की खबरें आम हो गई हैं। इसके उलट सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो दमोह जिले में पदस्थ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज यादव का है, जिसमें वो 'सिंघम' लुक में दो कारों पर कड़े होकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस संकट की घड़ी में चौकी प्रभारी को अपने फोटो शूट की पड़ी थी, जिसपर अब दमोह पुलिस अधीक्षक ने इनपर पांच हजार के अर्थदंड लगाया है।


संकट की घड़ी में दो चलती कारों पर चढ़कर फोटोशूट करा रहे थे चौकी प्रभारी

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दमोह के बटियागढ़ थाने की नरसिंहगढ़ चौकी के प्रभारी मनोज यादव दो कारों की छत पर खड़े होक स्टंट करते हुए दिखाई रहे हैं। बिना नंबर की कारों पर यह स्टंट किसी खेत या ग्राउंड पर फिल्माया गया है। इस वीडियो में चौकी प्रभारी बड़े ही स्टाइल के साथ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग इनके स्टाइल और खतरे भरे कारनामे की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, बड़ी तादाद में लोग इनके इस कारनामेकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, इस संकट की घड़ी में जब देश-प्रदेश का हर पुलिसकर्मी अपनी जान पर खेलकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में इन्हें अपने काम छोड़कर मनोरंजन सूझ रहा है।


पुलिस खुद सिखा रही नियम का उल्लघंन

कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है, आम लोगों की सेवा कर रही है, ऐसे में इस वक्त चौकी प्रभारी का वर्दी में इस तरह का वीडियो बनवान, नियमों का उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि, जब वो वर्दी पहनकर फोटोशूट करा रहे है, यानी संभव है कि, इस दौरना वो ऑन ड्यूटी भी होंगे। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद दमोह एसपी हेमंत चौहान ने चौकी प्रभारी मनोज यादव जवाब तलब किया, जिसपर दोषी पाय जाने पर उनपर दंडस्वरूप 5000 हजार का जुर्माना लगा दिया।

Published on:
13 May 2020 07:19 am
Also Read
View All