29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Damoh / एक महीने पुरानी रंजिश ने पकड़ा तूल, दमोह के गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव

एक महीने पुरानी रंजिश ने पकड़ा तूल, दमोह के गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव

Families Clash: पिपरिया माल गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच शुरु हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हवाई फायरिंग, पथराव और लाठी-डंडे चलने की सूचना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Nov 2026, 3:53 PM IST

Families Clash

विवाद के बाद जांच करती पुलिस (फोटो सोर्स: Patrika)

Damoh News :मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुम्हारी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया माल में रविवार की सुबह दो परिवारों के बीच पुरानी कहासुनी को लेकर शुरु हुआ विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया, जिसने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि, विवाद के दौरान मारपीट, हवाई फायरिंग और पथराव की घटना भी सामने आई है। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, ये मामला आपस के पुराने विवाद से जुड़ा है। घटना की जानकारी लगते ही एकसाथ कई थानों से पुलिसबल मौके पर पहुंच गया है और स्थितियां नियंत्रित कर ली गई हैं। फिलहाल, घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया है।

पुराने विवाद में आज फिर झड़प

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार सुबह एक बार फिर विवाद बढ़ गया, जिसके चलते एक पक्ष के युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने शुरु कर दिए। फिर देखते ही देखते दूसरे पक्ष से पथराव शुरु हो गया। इसी बीच मौके पर लाठी - डंडे चलने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, राहत की बात ये रही कि, इस संघर्ष में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, ग्राम पिपरिया माल में हालात तनावपूर्ण हैं। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए विवाद शांत करा दिया गया है। साथ ही, घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया है। इधर, एसडीओपी और कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।