29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी का मामला फिर गरमाया, उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी का मामला फिर गरमाया, उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

Umang Singhar Attack : कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में विजय शाह को अभियोजन की मंजूरी न मिलने पर उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने क्या आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Nov 2026, 2:07 PM IST

Umang Singhar Attack

कर्नल सोफिया कुरैशी, उमंग सिंघार और विजय शाह (फोटो सोर्स: Patrika File)

MP News : कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान से जुड़े मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर प्रदेश सरकार और प्रशासनिक फैसलों पर कड़ा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सिंघार ने आरोप लगाया कि, मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी न देकर सरकार ने न सिर्फ संवैधानिक प्रक्रिया की अनदेखी की, बल्कि भारतीय सेना, देश की महिलाओं और संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कानून के समान व्यवहार और मामले पर की गई कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।

सिंघार ने उठाए सवाल

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रविवार को पोस्ट करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, 'अपने मंत्री को बचाने के लिए मोहन यादव सरकार ने अब संवैधानिक प्रक्रिया की भी धज्जियां उड़ा दी हैं! कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विजय शाह के खिलाफ भाजपा सरकार और राज्यपाल ने कार्रवाई की मंजूरी नहीं दी, और अब यही रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपकर पूरा मामला ही पलटने का खेल शुरू कर दिया है।'

सिंघार ने सवाल किया कि, 'जब हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर FIR के आदेश दिए, SIT जांच हुई और अभियोजन की मंजूरी मांगी गई, तब आखिर सरकार ने विजय शाह को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर क्यों लगा दिया?' यही नहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि, कानून सबके लिए बराबर है, या आपकी सरकार में मंत्रियों के लिए अलग कानून चलता है? अपने बड़बोले मंत्री को बचाने की भाजपा सरकार की यह हरकत देश की सेना, महिलाओं और संविधान का सीधा अपमान है!'

क्या है मामला?

बता दें कि, ये विवाद प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह पर अभियोजन चलाने की अनुमति से जुड़ा है। 25 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के बाद विजय शाह के खिलाफ मुकदमा न चलाने की सिफारिश वाला प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया था। 31 अगस्त 2026 की रात राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कैबिनेट के इस फैसले पर मुहर लगा दी थी।